फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Instructions to give affidavit again by 22 to Transport Corporation

पहिवहन निगम को 22 तक दोबारा शपथपत्र देने के निर्देश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Instructions to give affidavit again by 22 to Transport Corporation
नैनीताल। रोडवेज कर्मचारियों को लॉकडाउन के दौरान का वेतन नहीं दिए जाने पर हाईकोर्ट ने परिवहन निगम को 22 जून तक दोबारा शपथपत्र पेश करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने निगम के प्रबंध निदेशक (एमडी) को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से 23 जून को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने के लिए कहा है।
विज्ञापन

मुख्य न्यायाधीश आरएस चौहान एवं न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि निगम ने कर्मचारियों को लॉकडाउन के दौरान का वेतन नहीं दिया है और ना ही पूर्व कर्मचारियों को पेंशन और अन्य देयकों का भुगतान किया है। याचिका में कहा गया कि सरकार परिसंपत्तियों के बंटवारे के मामले में भी उदासीन है, जबकि यूपी परिवहन निगम के पास करोड़ों रूपये बकाया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed