फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Instructions given for tax collection in city area

नगर क्षेत्र में कर वसूली के दिए निर्देश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Instructions given for tax collection in city area
नैनीताल के नगर पालिका सभागार में बोर्ड की बैठक लेते पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। नगर पालिका बोर्ड की बैठक मंगलवार को हुई, जिसमें कई अहम मुद्दों पर प्रस्ताव रखे गए। बैठक में पालिकाध्यक्ष ने नगर क्षेत्र में कर (टैक्स) वसूली के निर्देश दिए। साथ ही बैठक में पालिका के आवासों से भी बाजार की दर से किराया वसूलने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

पालिका सभागार में बोर्ड की बैठक अध्यक्ष सचिन नेगी की अध्यक्षता में हुई। इसमें तल्लीताल अशोक सिनेमा हॉल की लीज खत्म कर पालिका की ओर से अधिग्रहित करने पर स्वीकृति दे दी गई। साथ ही नगर में सफाई, भवन, दाखिल खारिज और अन्य करों की वसूली के प्रस्ताव बोर्ड बैठक में रखे गए। इसके अलावा पालिका के भवनों से बाजार दर पर किराया वसूलने का प्रस्ताव बोर्ड बैठक में रखा गया। पालिकाध्यक्ष ने करों की वसूली और वर्षों से दाखिल खारिज के तीन हजार लंबित मामलों को निपटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सफाई और भवन कर वसूली भी पूरी तरह की जाए। इसी के साथ लेखा प्रणाली में बदलाव करने के लिए सीए को अधिग्रहित करने पर बोर्ड ने हामी भरी। बोर्ड बैठक में ईओ अशोक कुमार वर्मा, टीएस लता आर्या, लेखाधिकारी राहुल सिंह, ओएस राजेंद्र जोशी, जेई डीएस मेहरा, शिवराज नेगी, सभासद मनोज जगाती, कैलाश रौतेला, सागर आर्या, सुरेश चंद्र, निर्मला चंद्रा, मोहन नेगी, रेखा आर्य, दया सुयाल, प्रेमा अधिकारी, सपना बिष्ट, दीपक बर्गली, पुष्कर बोरा, भगवत रावत मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed