{"_id":"66a14e6885e49ec1eb018604","slug":"instructions-for-registration-of-tourist-guides-taxi-bike-drivers-making-identity-cards-nainital-news-c-238-1-ntl1002-106864-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: टूरिस्ट गाइड, टैक्सी बाइक चालकों का पंजीकरण, पहचानपत्र बनाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: टूरिस्ट गाइड, टैक्सी बाइक चालकों का पंजीकरण, पहचानपत्र बनाने के निर्देश
Thu, 25 Jul 2024 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 25 Jul 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। एडीएम पीआर चौहान की अध्यक्षता में बुधवार को डीएम कैंप सभागार में जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक हुई। एडीएम ने पर्यटन, नगर पालिका, निगम और पुलिस प्रशासन को टूरिस्ट गाइड, टैक्सी बाइक चालकों का पंजीकरण, गाइड का पहचानपत्र बनाने और उनके लिए कार्यशाला करने के निर्देश दिए। साथ ही पर्यटन विभाग की संपत्ति, रखरखाव, निविदा के आधार पर दिए कार्यों, रैमजे मार्ग, तल्लीताल डांठ का पारंपरिक शैली में विकास, सौंदर्यीकरण की योजना समेत गांधी ग्राम ताकुला को एस्ट्रो विलेज के रूप में विकसित करने आदि विषयों पर चर्चा की गई।
जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी ने डीटीडीसी के संचालन के लिए आवंटित परिसंपत्तियों का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने भटेलिया में शौचालय और बहुउद्देश्यीय व्यवसाय परिसर का निर्माण, नैनीताल में राज्य योजना से निर्मित आर्टिफिशियल रॉक क्लाइंबिंग वॉल के निर्माण आदि की जानकारी दी। साथ ही सरगाखेत में पुराने थाना भवन का हैंडी क्राफ्ट एवं कैफे के रूप में निर्माण, गांधी ग्राम ताकुला में गांधी स्टडी सेंटर और आर्काइव का निर्माण, भालूगाड़ जल प्रपात का सौंदर्यीकरण विकास और कैंची धाम में अस्थायी पार्किंग संचालन के बारे में बताया।
बैठक में समिति के सदस्यों ने होमस्टे, टैक्सी बाइक, पैराग्लाइडिंग को संचालन के दौरान हो रही समस्याओं की जानकारी दी। उन्होंने भीमताल क्षेत्र में पैराग्लाइडिंग के टेक ऑफ के लिए जगह चिह्नित करने के निर्देश दिए ताकि भविष्य में काउंटर आदि के माध्यम से अनियमितताओं पर रोक लगाई जा सके। इसके अलावा पर्यटन अधिकारी को सूपी से धतौड़ मार्ग को पर्यटन से जोड़ने के लिए मार्ग का सर्वे करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य कोषाधिकारी दिनेश राणा, एपी क्राइम हरबंस सिंह, डीडीओ गोपाल गिरी गोस्वामी आदि थे।