फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Instructions for providing two thousand oxygen cylinders

दो हजार ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध कराने के निर्देश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 09:46 PM IST
विज्ञापन
Instructions for providing two thousand oxygen cylinders
हल्द्वानी। कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने शुक्रवार को समीक्षा बैठक में कोरोना संक्रमित लोगों के इलाज, कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली। डीएम कैंप कार्यालय में हुई बैठक में ऑक्सीजन सिलिंडर की कमी पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री भगत ने सचिव सचिन कुर्वे से फोन पर बातचीत कर नैनीताल जनपद को दो हजार ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि जिले में 20.5 मीट्रिक टन ऑक्सीजन गैस की जरूरत है। ऊधमसिंह नगर जिले से भी आक्सीजन गैस उपलब्ध कराई जा रही है। वर्तमान में जरूरत और पूर्ति करीब बराबर है, पर क्षमता बढ़ाकर रखने की जरूरत है। जनपद के आक्सीजन उत्पादकों की ओर से मंडल के अन्य जनपदों में भी ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन

बताया कि 600 सिलिंडर की व्यवस्था ऊधमसिंह नगर जिले से की गई हैं। एसटीएच में 400 सिलिंडर का कोटा रिजर्व में रखा जाता है। इसके अलावा जिले के 19 अस्पतालों, 12 अधिग्रहित अस्पतालों में कोविड के मरीज भर्ती हैं। 60 छोटे अस्पतालों को दैनिक प्रयोग और होम आईसोलेशन के मरीजों को ऑक्सीजन सिलिंडरों की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने बताया कि रिफलिंग के लिए करीब एक हजार सिलिंडरों की आवश्यकता है। कैबिनेट मंत्री भगत ने बताया कि आक्सीजन और ऑक्सीजन सिलिंडर की कमी को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मेयर जोगेंद्र रौतेला, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. तरुण कुमार टम्टा, एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत मौजूद रहे।
एसटीएच के 375 बेड भरे
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में 415 बेड की क्षमता के अनुसार 375 बेड भरे हैं, जबकि अधिग्रहित अस्पतालों में 457 प्राइवेट अस्पतालों के बेड फुल हैं। बैठक में डीएम धीराज गर्ब्याल ने अधिग्रहित अस्पताल, मिनी स्टेडियम में तैयार हो रहे डेढ़ सौ बेड के अस्पताल आदि के बारे में जानकारी दी।

खुले मैदान में किया जाए राशन वितरण
हल्द्वानी। कैबिनेट मंत्री भगत ने बैठक में जिला पूर्ति विभाग को सरकारी राशन की दुकानों से वितरित होने वाली राशन के लिए दुकानों को खोलने के लिए रोस्टर बनाने या राशन के वितरण का कार्य खुले मैदान में कराने का निर्देश दिए हैं। कैबिनेट मंत्री ने जनपद में प्रवासी लोगों के लिए रजिस्ट्रेशन को सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed