फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Instructions for magisterial inquiry into fire case in Haldwani Naya Bazaar

Uttarakhand: हल्द्वानी नया बजार में आग मामले में मजिस्ट्रेटी जांच के निर्देश, पांच दुकानें जलकर हो गई थी राख

Tue, 17 Dec 2024 05:32 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 17 Dec 2024 05:32 PM IST
सार

हल्द्वानी के नया बाजार में हुए अग्निकांड की डीएम ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए हैं। इस अग्निकांड में पांच दुकान जलकर खाक हुई थी, जबकि लाखों का नुकसान हुआ था।

विज्ञापन
Instructions for magisterial inquiry into fire case in Haldwani Naya Bazaar
हल्द्वानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी के नया बाजार में रविवरा देर रात आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया था। आग लगने के कारण पांच दुकानें जलकर राख हो गई थी। अब इस मामले में जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए हैं।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
नया बाजार की दुकानों में रविवार देर शाम धधकी आग से उठती लाल लपटों और धुएं के गुबार से क्षेत्र में तीन घंटे तक दहशत का माहौल रहा। पांच दुकानों में हुए भीषण अग्निकांड पर काबू पाने में दमकल विभाग की छह गाड़ियां हांफ गईं। कपड़े, लेदर बैग, रेगजीन बैग ने आग को और भड़काने का काम किया। आग के कारण पूरी दुकान खंडहर में बदल गई। इधर सूचना के बाद आग देखने वालों की भीड़ लग गई। घटनास्थल पर लोग मोबाइल लेकर फोटो, वीडियो और फेसबुक लाइव करने लगे। भीड़ के कारण फायर टेंडर को मौके पर पहुंचने में मशक्कत करनी पड़ी। तब पुलिस ने डंडे फटकार कर लोगों को भगाया।
विज्ञापन


इससे कई बार भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इस कारण कई लोग गिरकर चोटिल भी हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने लोगों की सड़क किनारे खड़ी बाइकों को भी गिरा दिया। वहीं, दुकानों को धू-धू कर जलता देख आग फैलने के डर से पड़ोसी रोने लगे। लोगों ने आननफानन अपने घरों से सामान निकालना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पतली गली ने फायर लाइन का किया काम 
घटनास्थल के बगल में छोटी गली थी। इस गली के कारण आग दूसरी ओर नहीं जा सकी। इस गली ने फायर लाइन का काम किया। गली नहीं होती तो बड़ा नुकसान होता।

दिन में होता हादसा तो जा सकती थी जान
हल्द्वानी के इस बाजार में सबसे अधिक लोग आते हैं। जहां आग लगी वहां दुल्हें के कपड़े, शेरवानी आदि बिकती हैं। भीड़ भी बहुत रहती है। दिन में यह आग लगी होती तो जनहानि हो सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed