{"_id":"570be8284f1c1b04484a6b41","slug":"institute-for-water-in-water-display","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के लिए जलसंस्थान में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के लिए जलसंस्थान में प्रदर्शन
ब्यूरो/ हल्द्वानी
Updated Mon, 11 Apr 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
पानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हल्द्वानी। राजुपरा में पेयजल संकट गहराने पर लोगों ने जलसंस्थान कार्यालय में प्रदर्शन किया। पेयजल आपूर्ति नहीं होने से अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी दी।
भाजयुमो नेता हेमंत साहू और पूर्व सभासद दिनेश रंधावा के नेतृत्व में राजुपरा के लोग जलसंस्थान पहुंचे।
लोगों ने कहा कि राजुपरा का ट्यूबवेल फूंका है। जिससे करीब दस हजार लोग प्रभावित हो रहे हैं। लोग पानी के लिए भटक रहे हैं। प्राइवेट टैंकर से पानी खरीदकर प्यास बुझानी पड़ रही है। हेमंत साहू ने कहा कि पानी के लिए महिलाएं और बच्चे दो दो किमी की दौड़ लगा रहे हैं। दिनेश रंधावा ने कहा कि राजपुरा में नई पेयजल लाइन बिछाई जाए, ताकि समस्या का समाधान हो सके। इस दौरान सुनीता, पुष्पा, प्रकाश पांडे, राधा देवी, रजनी देवी, मीना रौतेला, गुड़िया, सरोज, मुन्नी देवी, रमा, कृष्णा समेत कई लोग मौजूद थे।