{"_id":"f3fe6f6a3765f51967c97e943fee46a5","slug":"installment-enlarged-hand-to-help-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंशिका की मदद को बढ़े हाथ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंशिका की मदद को बढ़े हाथ
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Wed, 25 Mar 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
घरों में देवी पूजन चल रहा है, मगर एक कन्या जिंदगी की जंग लड़ रही है। रीढ़ की हड्डी में ट्यूमर से ग्रस्त कन्या को इलाज के लिए आर्थिक मदद की जरूरत है। कन्या को बचाने के लिए कई लोगों ने मदद को हाथ बढ़ाए हैं।
विज्ञापन
हल्द्वानी निवासी प्रेमा बेलवाल के पति गोपाल दत्त बेलवाल निजी वाहन चालक हैं। ड्राइवर पिता की आर्थिक स्थिति बच्ची के इलाज में रोड़ा बन रही है। प्रेमा की दो वर्षीय बेटी अंशिका को जन्म से रीढ़ की निचली हड्डी में ट्यूमर है। समाजसेवी प्रेम बेलवाल ने बच्ची अंशिका को न्यूरो सर्जन डा. महेश शर्मा को दिखाया।
विज्ञापन
डा.शर्मा ने एमआरआई कराने की सलाह दी है। डा. शर्मा ने बताया कि एमआरआई देखने के बाद ही पता चलेगा कि ट्यूमर कहां तक फैला है। उन्होंने बताया कि मासूम अंशिका का आपरेशन करना पड़ेगा, जिसमें खर्च होने वाली राशि सुनकर प्रेमा की आंख से आंसू छलक पड़े। अंशिका को बचाने के लिए पावर कारपोरेशन के अधिशासी अभियंता नगर नवीन मिश्रा ने दस हजार, हरपाल सिंह रावत ने दो हजार और कृष्ण चंद बेलवाल ने दो हजार की आर्थिक सहायता दी है।
विज्ञापन