फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Install traffic lights where it is not needed

जहां जरूरत नहीं, वहां भी लगा दें ट्रैफिक लाइटें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Install traffic lights where it is not needed
हल्द्वानी। जिले में सरकारी पैसे की फिजूलखर्ची की जा रही है। ट्रैफिक लाइट के नाम पर करीब दो करोड़ रुपये से अधिक खर्च कर दिए। जहां जरूरत नहीं थी वहां भी स्ट्रीट लाइटें लगा दी गई। अब पुलिस लोनिवि को पत्र भेजकर कई जगह डिवाइडर हटाने और नई जगह डिवाइडर लगाने की मांग कर रही है।
विज्ञापन

जिले में अधिकारियों ने ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए एक प्लान बनाया था। इसमें 13 जगह ट्रैफिक लाइट लगाने की जरूरत बताई गई। शासन स्तर में इसके टेंडर हुए और तीन महीने पहले लाइटें लगा दी गई। लाइट लगाने से पहले लोनिवि से कोई राय नहीं ली गई। हद तो यह है कि कालेज के पास ट्रैफिक लाइटें लगाईं गई वहां लोनिवि ने डिवाइडर को ही बंद कर दिया। ट्रैफिक लाइट लगाने के दौरान न तो जैब्रा क्रासिंग, स्टाप लाइन, साइन बोर्ड लगाए गए।
विज्ञापन

अब एसपी ट्रैफिक देवेंद्र पिंचा ने बताया कि लोनिवि को जेब्रा क्रासिंग, कई डिवाइडर खोलने, कई जगह दोबारा डिवाइडर लगाने के लिए कहा गया है। इधर लोनिवि के अधिशासी अभियंता अशोक चौधरी ने कहा कि जैब्रा क्रासिंग आदि के लिए 12.5 लाख रुपये की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल उठ रहे हैं कि ओके होटल, नैनीताल डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक, सुशीला तिवारी अस्पताल के पास, सिंधी चौराहे सहित कई जगह ट्रैफिक लाइट लगाने की आवश्यकता नहीं थी। कई जगह सड़क की चौड़ाई भी इतनी अधिक नहीं है कि वहां पर ट्रैफिक लाइटें लगाई जाएं।
पुलिस भी उठा रही है सवाल
पुलिस के अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि कई ट्रैफिक लाइटों की आवश्यकता नहीं थी। कई ट्रैफिक लाइटें को नहीं शुरू किया जाएगा। जरूरत वाली जगह पर ही ट्रैफिक लाइट का संचालन किया जाएगा।

ट्रैफिक लाइट भविष्य को देखते हुए लगाई गई हैं। लोनिवि से जैब्रा क्रासिंग, स्टॉप लाइन, कुछ डिवाइडर खोलने और कुछ बंद करने के लिए कहा गया है।
-देवेंद्र पिंचा एसपी ट्रैफिक
डीएम ने नैनीताल रोड की ट्रैफिक लाइट शुरू करने के दिए आदेश
डीएम धीरज गर्ब्याल ने बताया कि उन्होंने लोनिवि और पुलिस को नैनीताल रोड की ट्रैफिक लाइट शुरू करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही नैनीताल रोड की ट्रैफिक लाइट शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed