फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Inspire students to become karmayogis and not employees

Nainital News: विद्यार्थियों को कर्मचारी नहीं बल्कि कर्मयोगी बनने के लिए प्रेरित करें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Inspire students to become karmayogis and not employees
यूओयू में विचार रखते कुलपति।
हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में कौशल शिक्षा, राष्ट्रीय शिक्षा नीति एवं भारतीय ज्ञान प्रणाली में विश्वविद्यालय की भूमिका विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला हुई। वक्ताओं ने कहा कि आज के समय में विद्यार्थियों को केवल कर्मचारी नहीं बल्कि कर्मयोगी बनने की ओर प्रेरित करना चाहिए।
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संयुक्त सचिव यूजीसी-डीईबी डॉ. मधुकर मारुति ने कहा कि डिस्टेंस एजुकेशन राष्ट्रीय शिक्षा नीति का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। यूजीसी-डैब इसे देशभर में प्रोत्साहित कर रहा है। कहा कि शिक्षक ही छात्र परिवर्तन के वास्तविक वाहक होते हैं, उनका योगदान शिक्षा व्यवस्था को जीवंत बनाता है। मुख्य वक्ता और राष्ट्रीय संगठन सचिव भारतीय शिक्षण मंडल बीआर शंकरानंद ने कहा कि शिक्षा भयमुक्त होनी चाहिए। इसका उद्देश्य एक स्वस्थ, स्वायत्त और आत्मनिर्भर व्यक्ति का निर्माण होना चाहिए। कार्यशाला की अध्यक्षता कुलपति प्रो. ओपीएस नेगी ने की। प्रो. जीतेंद्र पांडे, प्रो. अशुतोष कुमार भट्ट, प्रो. डिगर सिंह फर्सवाण, प्रो. मंजरी अग्रवाल, प्रो. अरविंद भट्ट आदि शिक्षकों ने कार्यशाला में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed