फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Inspetion of GIC

राइंका बैलपड़ाव की छात्र निधियों की जांच के लिए समिति गठित कर आडिट के निर्देश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:56 AM IST
विज्ञापन
Inspetion of GIC
नैनीताल। कुमाऊं मंडल के माध्यमिक शिक्षा के अपर निदेशक लीलाधर व्यास ने शुक्रवार को रामनगर क्षेत्र के स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। राजकीय इंटर कॉलेज बैलपड़ाव में बच्चों को सामान्य ज्ञान की छोटी-छोटी जानकारी न होने पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने विद्यालय में छात्र निधियों की जांच के लिए समिति गठित कर विभागीय अधिकारियों से तत्काल जांच और ऑडिट कराने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

एडी व्यास ने जीआईसी बैलपड़ाव में पठन-पाठन का जायजा लिया और छात्र-छात्राओं से सामान्य ज्ञान के कई सवाल पूछे, लेकिन विद्यार्थी इन सवालों का संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। निरीक्षण के दौरान उन्हें स्कूल में अव्यवस्थित तरीके से फैला हुआ सामान नजर आया और गेट पर लगा बोर्ड क्षतिग्रस्त मिला। कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका भी अलमारी में बंद मिली। विद्यालय भवन में काफी समय से रंग-रोगन भी नहीं किया गया था।
विज्ञापन

एडी ने प्रधानाचार्य मनोज उप्रेती को तीन माह के भीतर विद्यालय के पठन-पाठन एवं आंतरिक व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। प्रधानाचार्य उप्रेती ने एडी को बताया कि विद्यालय की छात्र निधियों में कोई भी धनराशि नहीं है। इस पर एडी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को छात्र निधियों की जांच कराने और उसका आंतरिक ऑडिट कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्कूल में 267 बच्चों में से 225 बच्चे उपस्थित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में एडी व्यास ने जीआईसी छोई का भी निरीक्षण किया। वहां विद्यार्थियों की मासिक परीक्षाएं चल रही थी। उन्होंने प्रधानाचार्य त्रिलोचन पंत को पठन-पाठन के और बेहतर प्रयास करने को कहा। राइंका छोई में 312 में से 250 विद्यार्थी उपस्थित मिले। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी जगमोहन रौतेला आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed