फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Inspected the ground for setting up a boxing ring

Nainital News: बॉक्सिंग रिंग स्थापित करने के लिए मैदान का निरीक्षण किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Inspected the ground for setting up a boxing ring
नैनीताल। बॉक्सिंग रिंग स्थापित करने के लिए प्रशासन व खेल विभाग ने बुधवार को मल्लीताल मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान तहसीलदार अक्षय भट्ट ने मैदान के संबंध में जानकारी ली और रिंग को मैदान में स्थापित करने के लिए विभागीय अधिकारियों से चर्चा की।
विज्ञापन

जिला बॉक्सिंग संघ नैनीताल समेत कई संगठनों ने बीते दिनों डीएम ललित मोहन रयाल को ज्ञापन सौंपा था। इसमें कहा था कि खेल विभाग ने एक बॉक्सिंग रिंग उपलब्ध कराया है लेकिन इसे स्थापित करने के लिए उचित स्थान निर्धारित नहीं हो पाया है। उन्होंने रिंग को जल्द खेल मैदान में स्थापित करने की मांग की थी। डीएसओ निर्मला पंत ने बताया कि बीते दिनों आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में लगा रिंग मैदान में पड़ा है। इसे मैदान में स्थापित किया जाएगा। इसे लेकर बॉस्केटबॉल के समीप मौजूद भूमि की नाप भी की गई है। इस मौके पर सहायक खेल निदेशक राशिका सिद्दीकी, सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी वरुण बेलवाल, पुष्पा कार्की, कमल जगाती, अजय कुमार, गौरव नयाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed