फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Insect bites is Skrab Tayfs

कीड़े के काटने से होता है सक्रब टायफस

Tue, 30 Aug 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी Updated Tue, 30 Aug 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन

अगर आप काफी दिनों से बुखार से पीड़ित हैं तो सक्रब टायफस की जांच भी करा लें। सक्रब टायफस बेहद खतरनाक बीमारी है और झाड़ियों में पाए जाने वाले माइट नामक कीड़े केे काटने से फैलता है।

विज्ञापन


हम आपको डरा नहीं है रहे हैं, बल्कि सजग कर रहे हैं। समय से पता चलने पर सक्रब टायफस का इलाज संभव है।

सुशीला तिवारी अस्पताल में वर्ष 2013-14 में सक्रब टायफस का पहला मामला प्रकाश में आया था। उसके बाद पिथौरागढ़ में भी एक मामला सामने आया था। एसटीएच में सक्रब टायफस से पीड़ित एक मरीज का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


सक्रब टायफस के जांच की सुविधा सुशीला तिवारी अस्पताल में उपलब्ध है। सक्रब टायफस एक खतरनाक बीमारी है। समय से पता चलने पर सक्रब टायफस का इलाज संभव है।

सक्रब टायफस फैलाने वाला माइट नामक कीड़ा छोटी-छोटी झाड़ियों में मिलता है। ये तराई-भाबर से लेकर पहाड़ के गर्म तलहटी वाले इलाकों में फैलता है।

ये हैं सक्रब टायफस का लक्षण
1 -  तेज बुखार आना।
2 - लंबे समय तक तेज बुखार का रहना।
3 - सिरदर्द और मांसपेशियों में दर्द होना।
4 - उल्टी, दस्त या पेट लंबे समय तक खराब रहना।
5 - बुखार लंबे समय तक रहने पर किडनी एवं लीवर का संक्रमित होना।
6 - शरीर पर काले रंग का सूखा घाव होना।

डेंगू, मलेरिया और टायफायड की जांच में अगर रिपोर्ट निगेटिव आती है और फिर भी बुखार नहीं उतरता है तो सक्रब टायफस की जांच करा लेनी चाहिए। सक्रब टायफस का समय से पता चलने पर इलाज संभव है। डॉक्सीसाइक्लीन नाम की एंटीबायोटिक से इसका इलाज संभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. नीलांबर भट्ट, वरिष्ठ फिजीशियन/आईएमए अध्यक्ष हल्द्वानी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed