फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Insane woman climbs electricity tower, climbs down with difficulty

Nainital News: विक्षिप्त महिला बिजली के टावर पर चढ़ी, बमुश्किल रस्सी के सहारे नीचे उतारा

Tue, 14 Nov 2023 01:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 14 Nov 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Insane woman climbs electricity tower, climbs down with difficulty
बिजली के टावर पर चढ़ी महिला को समझाते लोग। संवाद
लालकुआं। नगर में सोमवार सुबह अर्ध विक्षिप्त महिला विद्युत विभाग के हाई पावर टावर पर चढ़कर शोर शराबा करने लगी। इससे अफरा तफरी मच गई। लगभग ढाई घंटे की मशक्कत के बाद महिला को रस्सी के सहारे विद्युत टावर से नीचे उतारा गया। तब जाकर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


सोमवार को एक अर्ध विक्षिप्त अज्ञात महिला वार्ड नंबर एक स्थित ग्रीन पार्क में हाई पावर विद्युत टावर पर चढ़कर चिल्लाने लगी। महिला को टावर पर चढ़ा देख पार्क में टहल रहे लोगों में अफरा तफरी मच गई। 112 सेवा पर सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने महिला से नीचे उतरने का अनुरोध किया लेकिन वह तैयार नहीं हुई। इसके बाद कुछ युवाओं को टावर पर चढ़ाया गया जैसे ही युवक महिला के नजदीक पहुंचे तो महिला ने पहले सुरती की मांग की और सुरती खिलाने के बाद महिला ने बिस्किट मांगा। बिस्किट मंगाकर युवकों ने महिला को खिलाया। इसके बाद महिला ने नीचे उतरने से इनकार कर दिया। दोपहर बाद बमुश्किल महिला को रस्सी के सहारे नीचे उतर गया। इधर विद्युत विभाग के अवर अभियंता इंतजार अली ने बताया कि घटना के समय हाई पावर विद्युत टावर में विद्युत आपूर्ति बंद थी जिसके चलते कोई अनहोनी नहीं हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed