{"_id":"2e1b554cd0b86d74b2ae77d5ca808b2f","slug":"innocent-of-the-death-of-two-years-from-falling-into-the-canal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में गिरने से दो साल के मासूम की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में गिरने से दो साल के मासूम की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला,चोरगलिया
Updated Thu, 19 Feb 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरीपुर महतोलिया गांव में बुधवार दोपहर को दो साल के एक मासूम की नहर में गिरने से मौत हो गई। बच्चे का शव घटनास्थल से करीब आधा किलोमीटर दूर कांठबांस में बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची चोरगलिया पुलिस ने मौका मुआयना किया।
हरीपुर महतोलिया में मीना परगाई के यहां चेतन प्रकाश निवासी भीकमपुर थाना बहेड़ी परिवार के साथ किराए पर रहता है और ट्रक ड्राइवर है। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे चेतन प्रकाश की पत्नी गायत्री घर के करीब से बहने वाली नहर के पास कपड़े धो रही थी। इस बीच उसने दो साल के बेटे राज को नहर के पास खेलता देख उसे घर जाने को कहा और फिर कपड़े धोने में लग गई। इस बीच राज अचानक नहर में गिर गया और बह गया।
इधर, जब गायत्री कपड़े धोने के बाद घर पहुंची तो राज को न पाकर उसकी खोज शुरू की। अनहोनी की आशंका में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी पहुंच गए और फिर नहर के रास्ते बच्चे की तलाश शुरू की गई। काफी देर बाद घर से करीब आधा किलोमीटर दूर कांठबांस नहर में राज का उतराता शव मिला। बेटे का शव देखकर गायत्री बेसुध हो गई। इधर, सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटना की जानकारी ली। राज के पिता चेतन प्रकाश के अनुरोध पर पुलिस ने बिना किसी कार्रवाई के शव उनके सुपुर्द कर दिया।