फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   girl who went to a shop was kidnapped and molested in Lalkuwa

Nainital News: दुकान पर गई मासूम को अगवा कर की छेड़खानी, दो किमी दूर पीछा कर साइकिल सवार आरोपी को धर दबोचा

Mon, 14 Apr 2025 10:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Updated Mon, 14 Apr 2025 10:24 AM IST
सार

दुकान से सामान लेने गई छह साल की मासूम का दूसरे गांव के साइकिल सवार युवक ने गलत नीयत से अपहरण कर लिया। बच्ची जब घर नहीं पहुंची तो मां ने दुकानदार से जानकारी ली। इसके बाद ग्रामीणों ने दो किमी दूर आरोपी को पकड़ लिया और मासूम को सकुशल घर लेकर पहुंचे।

विज्ञापन
girl who went to a shop was kidnapped and molested in Lalkuwa
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

लालकुआं में दुकान से सामान लेने गई छह साल की मासूम का दूसरे गांव के साइकिल सवार युवक ने गलत नीयत से अपहरण कर लिया। बच्ची जब घर नहीं पहुंची तो मां ने दुकानदार से जानकारी ली। इसके बाद ग्रामीणों ने दो किमी दूर आरोपी को पकड़ लिया और मासूम को सकुशल घर लेकर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो, अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


बिंदुखत्ता चौकी प्रभारी सोमेंद्र सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की छह वर्षीय बेटी घर के पास दुकान से खाने का सामान लेने गई थी। इसी दौरान एक साइकिल सवार युवक ने बच्ची को टॉफी का लालच दिया और उसे अपने साथ लेकर चला गया। आसपास के लोगों ने सोचा कि वह बच्ची का परिचित होगा, इसलिए उसे टोका नहीं। कुछ देर बाद बच्ची की मां दुकान पर पहुंची और बेटी के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन


दुकानदार ने युवक के बारे में बताया। इस पर बच्ची की मां ने ग्रामीणों के साथ मासूम की खोजबीन शुरू की। करीब दो किमी दूर संजय नगर प्रथम क्षेत्र में पुलिस की मदद से साइकिल सवार आरोपी को पकड़ लिया। बिंदुखत्ता पुलिस चौकी में आरोपी हिमांशु जोशी से पूछताछ की। बाद में उसके परिजन भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पीड़ित की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ अपहरण और पॉक्सो की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मां ने आरोप लगाया कि कि गलत नीयत से आरोपी उसे लेकर जा रहा था और उसने बच्ची के साथ छेड़खानी की। बाद में आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। बच्ची का मेडिकल कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed