{"_id":"571e6d174f1c1b443ea91acc","slug":"inlaid-lock-in-three-shops-without-license","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर लाइसेंस की तीन दुकानों में जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगैर लाइसेंस की तीन दुकानों में जड़ा ताला
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Tue, 26 Apr 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बगैर फूड लाइसेंस की शहर में चल रही फास्ट फूड की दुकानों में सिटी मजिस्ट्रेट ने फूड विभाग के अधिकारियों के साथ छापामारी की। छापामारी में लाइसेंस नहीं मिलने पर तीन दुकानों में ताला लगाया गया। फड़ एवं ठेलियों के लाइसेंस भी चेक किए गए। छापामारी से व्यापारियों में खलबली मची रही।
शहर में कई जगहों पर फास्ट फूड की दुकानें बिना लाइसेंस के चल रही हैं। गर्मियों में खुले में बिकने वाले फास्ट फूड संक्रामक बीमारियों को न्यौता दे रहे हैं। सिटी मजिस्ट्रेट हरबीर सिंह ने फूड विभाग के अधिकारियों के साथ अपराह्न में छापामारी की। बेस अस्पताल के आसपास, मटर गली, वर्कशाप लाइन, प्रेम टाकिज के आसपास, तिकोनिया समेत आसपास इलाकों में फास्ट फूड दुकानों के लाइसेंस चेक किए। सिटी मजिस्ट्रेट के मुताबिक तीन दुकानदारों के पास लाइसेंस नहीं मिला। टीम ने तीनों दुकानों में ताले लगवा दिए।
इस बीच फड़ एवं ठेलियों के लाइसेंस भी चेक किए गए। छह ठेली वालोें के पास लाइसेंस नहीं मिला। टीम ने ठेली संचालकों का चालान कर दिया। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि पूरे गर्मी के सीजन में छापामारी की जाएगी। टीम में फूड इंस्पेक्टर आशा आर्य और प्रकाश मौजूद थे।