{"_id":"5903a70a4f1c1b0b71c0febc","slug":"indira-nagar-bypass-garbage","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदिरा नगर बाईपास पर कूड़ा फेंके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदिरा नगर बाईपास पर कूड़ा फेंके
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल
Updated Sat, 29 Apr 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर का कूड़ा और मेडिकल वेस्ट इंदिरा नगर बाइपास में फेंके जाने के मामले हाइकोर्ट ने नगर निगम हल्द्वानी को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए तीन मई की तारीख तय की है।
जनविकास समिति इंदिरा नगर ने हाइकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि नगर निगम हल्द्वानी की ओर से शहर का सारा कूड़ा और मेडिकल वेस्ट इंदिरा नगर बाइपास पर फेंका जा रहा है। इससे वहां पर रह रहे लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। याचिका में कहा कि इसकी शिकायत नगर निगम और जिलाधिकारी से की गई थी लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। याचिकाकर्ता का कहना था कि कोर्ट ने पूर्व में अपने आदेश में हल्द्वानी में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाने के आदेश दिए थे लेकिन नगरनिगम ने अभी तक कोई प्लांट नहीं लगाया है। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति वीके बिष्ट और न्यायमूर्ति आलोक सिंह की खंडपीठ के समक्ष हुई।