फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Indian team selected for Asian Jujitsu Championship

Nainital News: एशियन जुजित्सु चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम का चयन

Mon, 28 Apr 2025 02:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 28 Apr 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Indian team selected for Asian Jujitsu Championship
जुजित्सु चैंपियन​शिप के लिए चयनित भारतीय टीम।
हल्द्वानी। जुजित्सु एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में नौवीं एशियन जुजित्सु चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम का चयन किया गया। जुजित्सु इंडिया के क्वालीफाइड रेफरियों एवं जजों के पेनल ने नेवाज़ा, फाइटिंग जुजित्सु एवं कांटेक्ट स्पर्धा हेतु ट्रायल फाइट के आधार पर खिलाड़ियों को चुना। जाॅर्डन में नौवीं एशियन चैंपियनशिप 21 मई से 26 मई तक होगी।
विज्ञापन

एसोसिएशन के निदेशक सतीश जोशी ने बताया कि राष्ट्रीय रेफरी परीक्षा एवं प्रशिक्षण शिविर का समापन सोमवार को होगा। एशियन चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने वाली टीम में उत्कर्ष चौहान (उत्तर प्रदेश), लंखूग दूता (अरुणाचल प्रदेश), अमरजीत सिंह (हरियाणा), कार्तिक तंवर (हरियाणा), विश्वदीप कौशिक (उत्तर प्रदेश), शुभम कुमार (उत्तराखंड), स्वराज जानी (ओडिशा), बिट्टू कुमार (उत्तर प्रदेश), तन्मय नाथ (असोम), देभाशीष रे (ओडिशा), राजेश पुजारी (तेलंगाना), नव्या पांडे (उत्तराखंड), रोनू शर्मा (उत्तराखंड), ऋचा शर्मा (उत्तर प्रदेश), अनुपमा शवेन (ओडिशा), सीमा कुमारी (पंजाब), ममता उपाध्याय (उत्तराखंड), टीपू (हरियाणा), नम्रता यादव (उत्तर प्रदेश), सूचिका तड़ियाल (हरियाणा) को चुना गया है। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव अमित अरोड़ा, प्रभारी उप निदेशक खेल रशिका सिद्दीकी, मुख्य रेफरी पवन सिरोही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed