{"_id":"57e2e6564f1c1bf012a82176","slug":"india-nepal-sought-to-strengthen-tourism-ties","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन से भारत-नेपाल संबंधों को मजबूत बनाने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन से भारत-नेपाल संबंधों को मजबूत बनाने पर जोर
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल
Updated Thu, 22 Sep 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
पर्यटन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल टूरिज्म बोर्ड और नेपाल एसोसिएशन आफ टूर एंड ट्रेवल्स एजेंट्स वेस्ट रीजनल एसोसिएशन प्रतिनिधियों की कार्यशाला बुधवार की देर रात यहां एक होटल में हुई। कार्यशाला में नैनीताल के विभिन्न ट्रेवल एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ ही होटल व्यवसायियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
कार्यशाला में दोनों देशों के बीच पर्यटन के माध्यम से संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ पर जो दिया गया। वक्ताओं ने भारत व नेपाल की हमेशा से हो रही दोस्ती, रोजी बेटी के संबंधों, एक जैसे धार्मिक, आर्थिक, समृद्ध प्राकृतिक सुंदरता की संपदा का हवाला देते हुए पर्यटन के जरिए संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ करने की पेशकश की।
विज्ञापन
कहा कि नेपाल में इस वर्ष हो रहे संसदीय, ग्राम व राज्य स्तरीय चुनावों के एक वर्ष बाद ही नेपाल नए दौर में प्रवेश करेगा। नेपाली प्रतिनिधियों ने भी स्वीकार किया कि उत्तराखंड बनने के बाद हल्द्वानी तथा रुद्रपुर में काफी कम समय में उद्योगों का विकास हुआ है।
विज्ञापन
हमें इन उद्योगों से भी प्रेरणा लेने की जरूरत है। नेपाल के पर्यटन से जुड़े लोग पश्चिमी क्षेत्र में पर्यटन के प्रचार प्रसार के लिए नैनीताल पहुंचे हैं। कार्यशाला में नैनीताल के ट्रेवल एसोसिएशन, होटल व्यवसायी मौजूद थे।
इसके अलावा कुमाऊं मंडल विकास निगम के सदस्यों ने भी अपने ब्रोसर नेपाल पर्यटन विभाग के साथ साझा किए। मुख्य अतिथि केएमवीएन के महाप्रबंधक टीएस मर्तोलिया ने कहा कि दोनों देशों के बीच पर्यटन को बढ़ावा देने के मकसद से यह कार्यशाला बेहद कारगर है।
कार्यशाला की अध्यक्षता वेस्ट रीजनल एसोसिएशन आफ नेपाल के अध्यक्ष माया प्रकाश भट्ट ने की। कार्यशाला में पूर्व अध्यक्ष कैलाली उद्योग वाणिज्य संघ दिनेश भंडारी, पर्यटन विकास सोसायटी के अध्यक्ष कृष्णव महरा, वाईटीडीओ टूर के संचालक विजय मोहन सिंह खाती, परमानंद भंडारी, चित्रांग थापा, किशोर खड्का, दीपक बम, डीके शर्मा, अनुराग भौंसले, ओमवीर सिंह, पवन कुमार आदि शामिल थे।