फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Independent MLA Ram Singh Kaida joined BJP from Bhimtal

भीमताल से निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा ने थामा भाजपा का दामन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Independent MLA Ram Singh Kaida joined BJP from Bhimtal
भीमताल (नैनीताल)। भीमताल से निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने दिल्ली में उत्तराखंड भाजपा प्रभारी दुष्यंत गौतम, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी, उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद रामसिंह कैड़ा ने संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने की बात कहीं। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि निर्दलीय विधायक रहते हुए कैड़ा भाजपा के साथ ही रहे। उनके आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि युवा विधायक के भाजपा में आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि विधायक कैड़ा ने सदन में हमेशा अपनी समस्याओं को पूरे दमखम के साथ रखा।
विज्ञापन

मोदी की कार्यशैली, हिंदुत्व और राम मंदिर के प्रति प्रतिबद्धता से हुआ प्रेरित
भीमताल (नैनीताल)। भाजपा में शामिल होने के बाद विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली, भाजपा की राष्ट्रीयता, हिंदुत्व और राम मंदिर निर्माण की प्रतिबद्धता से प्रेरित होकर भाजपा में शामिल हुए है। कैड़ा ने कहा कि भाजपा में देश के विकास को आगे बढ़ाने की सोच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने रखा भीमताल का ख्याल
भीमताल। कैड़ा के अनुसार भाजपा सरकार ने निर्दलीय विधायक रहते हुए भी भीमताल विधानसभा क्षेत्र में पक्षपात की भावना नहीं रखी। भीमताल, धारी, ओखलकांडा और रामगढ़ क्षेत्र में प्रधानमंत्री सड़क योजना के प्रस्ताव स्वीकृति के साथ सड़कों का निर्माण कार्य कराने के साथ डामरीकरण कराया गया।
भगवान, जनता और संघर्ष है मेरी सफलता
भीमताल (नैनीताल)। कैड़ा के अनुसार उनकी सफलता के पीछे सही मायनों में भगवान, जनता और उनका संघर्ष ही है। कैड़ा ने कहा कि ओखलकांडा की दूरस्थ ग्राम पंचायत कैड़ा गांव के गरीब परिवार से होने के बाद भी उन्होंने कड़े संघर्ष और मेहनत के बल पर आज जो मुकाम पाया है उसे कभी नहीं भुला सकते हैं। उन्होंने छात्र राजनीति से क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत सदस्य और निर्दलीय विधायक रहते हुए ही लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल कराया है।
भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान करूंगा
भीमताल (नैनीताल)। विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि भाजपा एक परिवार की तरह अपने कार्यकर्ताओं को जोड़े रखती है। यही कारण है कि भाजपा के कार्यकर्ताओं में मतभेद जैसी कोई बात सामने नहीं आती है। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं का वैसे ही सम्मान करेंगे जैसे अपने समर्थकों का करते आए हैं। साथ ही अगर कोई कार्यकर्ता आहत होगा तो वह खुद उसके पास जाकर समस्या को हल करेंगे।

वाजपेयी और एनडी तिवारी रहे हैं आदर्श
भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने बताया कि वह राजनीति में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त को अपना आदर्श मानते हैं। दोनों नेताओं के काम करने की शैली से वह प्रेरित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed