फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Indefinite strike of cleaning workers from today

Nainital News: सफाई कर्मियों की आज से बेमियादी हड़ताल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Indefinite strike of cleaning workers from today
हल्द्वानी। शासनादेश के अनुसार बढ़ा हुआ मानदेय दिए जाने सहित नौ सूत्रीय मांगों को लेकर संयुक्त मोर्चा की मेयर की अध्यक्षता में त्रिस्तरीय वार्ता हुई। वार्ता विफल होने के बाद सफाई कर्मियों ने शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी। इसके बाद उन्होंने निगम कार्यालय के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर दी और वहीं बैठ गए। उन्होंने अधिकारियों को बाहर नहीं निकलने दिया। मोर्चा पदाधिकारियों ने मेयर और नगर आयुक्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मेयर की अध्यक्षता में संयुक्त कर्मचारी मोर्चा की नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक हुई। मोर्चा पदाधिकारियों ने शासनादेश के अनुसार 500 रुपये प्रतिदिन का मानदेय देने की मांग की। मेयर जोगेंद्र रौतेला और नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने फंड की कमी का हवाला देते हुए एक महीने का समय मांगा लेकिन कर्मचारी समय देने के लिए तैयार नहीं हुए। इस पर वार्ता विफल हो गई।
विज्ञापन

उसके बाद सफाई कर्मियों ने निगम कार्यालय के मुख्य गेट पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने अधिकारियों को भी मुख्य गेट से नहीं निकलने दिया। अधिकारी पिछले गेट के रास्ते आते-जाते रहे। सफाईकर्मियों ने इस दौरान मेयर और नगर आयुक्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी। इस दौरान इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष रामअवतार राजौर, राहत मसीह, रोहित टांक, अशोक राज, शिवम पाल, सुनील चौधरी, नेहा, रीना, आदेश कुमार, श्याम सुंदर सहित कई सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं मांगें
बढ़ा हुआ मानदेय देने, नगर निगम में ठेका प्रथा समाप्त करने, यातायात नगर में कार्यरत सफाई कर्मियों को निगम में शामिल करने, चालक के रूप में कार्य कर रहे सभी कर्मियों को चालक के समान वेतन देने, बैंणी सेना की व्यवस्था समाप्त करने, मैजिक निजी डोर टू डोर का नगर निगम में विलय आदि मांगें शामिल हैं।
एक दिन में हल्द्वानी से निकलता है 160 मीट्रिक टन कूड़ा
हल्द्वानी। हड़ताल में सफाई कर्मियों के तीन संगठन और नगर निगम का वाहन चालक संघ भी शामिल है। ये सभी हड़ताल पर चले गए हैं। इस कारण शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो जाएगी। इस कारण हल्द्वानी में प्रतिदिन करीब 160 मीट्रिक टन कूड़ा नहीं उठेगा। कूड़ा नहीं उठने से हल्द्वानी शहर में कूड़े के ढेर लगने, सड़क तक कूड़ा पड़ने के पूरे आसार हैं।

- नगर निगम में 60 वार्ड हैं। यहां 60 कूड़ा गाड़ियां डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करती हैं।
- निगम में स्थायी-अस्थायी 1000 सफाई कर्मी कार्यरत हैं।
- निगम के बाजार क्षेत्र से कूड़ा गाड़ियां कूड़ा उठाती हैं।
- तीन जेसीबी कूड़ाघरों को साफ करने के साथ ही मरे जानवरों आदि को उठा ले जाती हैं।
- निगम क्षेत्र से प्रतिदिन करीब 160 मीट्रिक टन कूड़ा उठता है।
किराए पर डंपर और जेसीबी लेगा निगम
- एटूजेड कंपनी को दिया पत्र, बोले वाहन रुके तो करेंगे कार्रवाई
हल्द्वानी। सफाई कर्मियों के हड़ताल पर जाने की घोषणा के बाद नगर निगम प्रशासन वैकल्पिक सफाई व्यवस्था में जुट गया है। सहायक नगर आयुक्त गौरव भसीन ने बताया कि नगर निगम डंपर और जेसीबी किराये पर लेकर कूड़ाघरों को साफ करेगा। निगम के 33 वार्ड से डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाली कंपनी को भी निगम ने पत्र भेजा है। कहा कि सभी वार्ड में गाड़ियां जानी चाहिए। गाड़ियां वार्ड में नहीं गई तो कंपनी पर कार्रवाई की जाएगी। भसीन ने बताया कि चालकों को पत्र भेजा है। इसमें कहा गया कि जो चालक हड़ताल पर जा रहे हैं वह वाहनों की चाबी नगर निगम में जमा करा दें। हड़ताल पर जाने वाले चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed