{"_id":"5e35d8cd8ebc3e99eb21825e","slug":"indefinite-strike-from-april-1-if-salary-agreement-is-not-implemented-haldwani-news-hld3718434193","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन समझौता लागू न हुआ तो एक अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन समझौता लागू न हुआ तो एक अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल
विज्ञापन
नैनीताल में बैंक की हड़ताल के दौरान नारेबाजी करते बैंक कर्मी।
- फोटो : NAINITAL
हल्द्वानी। वेतन समझौता लागू न किए जाने से नाराज बैंक कर्मियों ने शनिवार को दूसरे दिन भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सामने जोरदार प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। एलान किया वेतन समझौता अगर जल्द लागू नहीं किया गया तो एक अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर शनिवार को हल्द्वानी के सभी बैंक कर्मचारी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के समक्ष एकत्र हुए। उत्तराखंड बैंक इंप्लाइज यूनियन के जिला सचिव केएन शर्मा के नेतृत्व में आईबीए के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि आईबीए ने अगर बैंक कर्मियों का उत्पीड़न करना बंद नहीं किया और सम्मानजनक वेतन समझौता लागू नहीं किया तो एक अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। कहा कि बैंकिंग सेवा बाधित होने के कारण आमजन को होने वाली परेशानी के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि बैंक कर्मियों को हड़ताल कर अपना वेतन भी कटवाना पड़ता है।
हड़ताल सरकार की हठधर्मिता के विरोध में करनी पड़ती है। बैंक की हड़ताल के कारण क्लीयरिंग हाउस नहीं लगा, जिससे चेक भी पास नहीं हो सके और सौ करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ। इस दौरान केएस बावेजा, टीएस पांगती, योगेश पंत, गौरव गोयल, शिवराज सिंह रावत, उपेंद्र मनराल, अर्चित वर्मा, राजू कुमार, महेश चंद्र, दीपक जोशी, मंगल सिंह मर्तोलिया, नवीन जोशी, सुंदर सिंह, आरती वर्मा, मुकेश नेगी, महेश चंद्र, ज्योति प्रभा, राहुल देव आदि थे।