फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Incrochment in Ramnagar

समसारा रिसॉर्ट में हटाया गया अतिक्रमण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Incrochment in Ramnagar
रामनगर समसारा रिसॉर्ट में अतिक्रमण हटाता बुलडोजर। - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर-हल्द्वानी मार्ग पर छोई में स्थित समसारा रिजॉर्ट में प्रशासन ने साढ़े सात बीघा पर हुए अतिक्रमण को हटा दिया। हालांकि प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने से पहले रिजॉर्ट को स्वयं अतिक्रमण हटाने को कहा था लेकिन जब रिजॉर्ट ने अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो प्रशासन ने सोमवार केे कार्रवाई की।
विज्ञापन

एसडीएम गौरव चटवाल ने बताया कि समसारा रिजॉर्ट ने साढ़े सात बीघा राजकीय भूमि पर अतिक्रमण हुआ था। इसकी पैमाईश पूर्व एसडीएम ने भी कराई थी, तब रिजॉर्ट मालिक को बता दिया था कि वह अपना अतिक्रमण हटा लें। रिजॉर्ट ने साढ़े सात बीघा में तीन छोटे-बड़े स्वीमिंग पूल और हॉल बनाए थे।
विज्ञापन

सोमवार को एसडीएम गौरव चटवाल, सीओ बलजीत सिंह भाकुनी, तहसीलदार बिपिन चंद्र पंत, राजस्व उपनिरीक्षक ताराचंद्र घिल्डियाल, आशुतोष चंद्र, गोपाल बिष्ट, एसआई प्रीति की संयुक्त टीम ने रिजॉर्ट से अतिक्रमण को हटा दिया। दूसरी ओर, समसारा रिजॉर्ट के मालिक संजीव कपूर ने बताया कि बिना नोटिस के कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed