फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Increased load of electricity, difficulties of the public

Nainital News: लोड बढ़ा बिजली का, मुश्किलें जनता की

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
Increased load of electricity, difficulties of the public
हल्द्वानी। कोहरे और पाले से ठंड में भारी इजाफा हो गया है। ठंड के मौसम में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसके अलावा अलग-अलग चरणों में ट्रिपिंग से शहर के तमाम इलाकों में दिनभर बिजली सप्लाई बाधित होती रही। 24 घंटे में कम से कम 50 से अधिक बार बिजली की आंखमिचौली से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। बिजली गुल होने से बीमार, वृद्ध, महिलाओं और बच्चों को खासी दिक्कतें हुईं। नलकूपों का संचालन ठप रहने से पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन

टीपीनगर सबस्टेशन के उपखंड अधिकारी विद्याभूषण जोशी ने बताय कि सुबह चार बजे टीपीनगर सबस्टेशन में ब्रेक डाउन से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सप्लाई सुबह 7.30 बहाल हुई। इसके अलावा लाइनों में बिजली का लोड बढ़ने से कई ट्रांसफार्मरों के फ्यूज फटने से ट्रिपिंग हुई। कमलुवागांजा सबस्टेशन में लोड बढ़ने पर सुबह सात बजे से 8.30 बजे तक कटौती की गई। इसके अलावा लोकल फाल्ट की करीब 10 से 15 शिकायतें आईं। लोकल फाल्ट ठीक करने के लिए शटडाउन लिया गया। जिस वजह से अलग-अलग चरणों में गैसगोदाम रोड, आरटीओ रोड, कुसुमखेड़ा, कमलुवागांजा रोड, भगवानपुर रोड आदि इलाकों में आपूर्ति बाधित रही। रामपुर रोड, बरेली रोड, नैनीताल रोड, रामपुर रोड, बाजार क्षेत्र में दिनभर ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। ठंड में बार-बार बिजली गुल होने से लोगों को खासी दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन

सुभाषनगर सबस्टेशन के उपखंड अधिकारी नीरज पांडे ने बताया कि गौलापार क्षेत्र की सप्लाई सामान्य रही। शहरी क्षेत्र में लोकल फाल्ट ठीक करने के लिए अलग-अलग चरणों में शट डाउन लिया गया। जिस वजह से कुछ देर के लिए आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
लोकल फाल्ट की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित होती रही। शिकायतों के आधार पर अलग-अलग इलाकों की बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए शट डाउन लिया गया। टीपीनगर में ब्रेक डाउन की वजह से सप्लाई सुबह सप्लाई ठप हुई थी।
- नवीन मिश्रा, अधीक्षण अभियंता ऊर्जा निगम।
इन कारणों से आते हैं लोकल फाल्ट
- एसई नवीन मिश्रा के मुताबिक कोहरा, पाला गिरने, लोड बढ़ने से लाइनों में फाल्ट आ जाते हैं। कोहरे, पाले से लाइनें सिकुड़ जाती हैं। जिससे तार टूट जाते हैं। फाल्ट ढूंढने और उन्हें ठीक करने के लिए शटडाउन लिया जाता है। कोहरे और पाले की वजह से इंसुलेटर में माइनर क्रेक आने से इनमें खराबी आ जाती है। लोड बढ़ने पर ट्रांसफार्मरों के फ्यूज फट जाते हैं। जिस वजह से बिजली लोकल फाल्ट आते हैं।
ट्रांसफार्मर फुंकने से नीलियम कॉलोनी, डहरिया में सुबह से ठप है आपूर्ति
हल्द्वानी। नीलियम कॉलोनी और डहरिया क्षेत्र में सुबह से ही बिजली आपूर्ति ठप है। इस वजह से लोगों को खासी दिक्कतें हो रही हैं। टीपीनगर सबस्टेशन के उपखंड अधिकारी विद्याभूषण जोशी ने बताया कि नीलियम कॉलोनी का 63 केवी ट्रांसफार्मर फुंक गया है। इस वजह से इलाके की बिजली आपूर्ति ठप है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को ट्रांसफार्मर बदलकर आपूर्ति सुचारु की जाएगी।

ट्यूबवेलों का संचालन प्रभावित, ठप रही पेयजल आपूर्ति
हल्द्वानी। ब्रेकडाउन और बिजली का लोड बढ़ने से कई बार बिजली आपूर्ति बाधित रही। जिस वजह से तमाम इलाकों में ट्यूबवेलों का संचालन प्रभावित हुआ। पेयजल आपूर्ति नहीं होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed