{"_id":"605905c08ebc3ec39f5dc1ec","slug":"increase-corona-sampling-dm-nainital-news-hld4191972157","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना सैंपलिंग बढ़ाएं : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना सैंपलिंग बढ़ाएं : डीएम
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
नैनीताल। डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह जिले में कोरोना वायरस की रोकथाम और नियंत्रण के लिए सामाजिक दूरी का पालन और मास्क की अनिवार्यता का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराएं।
डीएम गर्ब्याल सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में कोविड-19 से बचाव संबंधी कार्यों की वीडियो कांफ्रेंसिंग से समीक्षा कर रहे थे। गर्ब्याल ने पुलिस से मास्क को लेकर सघन चेकिंग अभियान चलाने, स्वास्थ्य विभाग से जिले में सैंपलिंग बढ़ाने, रेंडम जांच करने और दफ्तरों पर मास्क अनिवार्य करने को कहा। उन्होंने एसडीएम और पुलिस अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने एसडीएम नैनीताल को निर्देश दिए कि वह होटल एसोसिएशन और व्यापार मंडल से समन्वय करते हुए होटल कर्मचारियों की रेंडम कोरोना जांच कराएं और पर्यटकों को परेशान न किया जाए।
डीएम ने वैक्सीनेशन के लिए साप्ताहिक रोस्टर जारी करने, वैक्सीनेशन में ग्राम प्रधानों और जनप्रतिनिधियों का सहयोग लेने, जिले के सभी हॉस्टलों के लिए दिशा-निर्देश जारी करने, स्वास्थ्य विभाग की मांग के अनुसार 11 वाहनों की व्यवस्था कराने को भी कहा। साथ ही बोर्डिंग स्कूल संचालकों से वार्ता कर 25 से 50 बेड के आईसोलेशन वार्डों की व्यवस्था करवाएं, जिससे भविष्य में उनका उपयोग किया जा सके।
विज्ञापन
कोरोना से बचाव के लिए प्रत्येक व्यक्ति अनिवार्य रूप से मास्क का उपयोग करते हुए सामाजिक दूरी का अनुपालन सुनिश्चित करे। समय-समय पर हाथ धोने के साथ सैनिटाइजर का उपयोग जरूर करें।
धीराज सिंह गर्ब्याल, जिलाधिकारी नैनीताल