फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Incident happened again, two dead including engineer

फिर हो गए हादसे, इंजीनियर समेत दो की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Incident happened again, two dead including engineer
सड़क दुर्घटना में घायलों को 108 एम्बुलेंस में हल्द्वानी एसटीएच लेकर जाती पुलिस। - फोटो : LALKUAN
हल्द्वानी/लालकुआं। हल्दूचौड़ में कार हादसे को अभी तीन दिन नहीं बीते थे कि सोमवार को दो अलग-अलग हादसों में सिडकुल में तैनात इंजीनियर समेत युवक की जान चली गई। तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

पहला हादसा लालकुआं में हुआ। सिडकुल की मिंडा कंपनी में इंजीनियर रवींद्र ध्यानी (27) अपने दोस्त दिलीप रावत और हिमांशु के साथ बाइक से जा रहा था। उनकी बाइक चित्रशिला घाट में अंतिम संस्कार के बाद लौट रही प्राइवेट बस से टकरा गई। रवींद्र ध्यानी का सिर बस के टायर के नीचे आ गया, जबकि दिलीप रावत और हिमांशु भी घायल हो गए। रवींद्र को 108 एंबुलेंस की मदद से हल्द्वानी स्थित एसटीएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बस और बाइक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

उधर, भुजियाघाट में सोमवार की शाम गैस गाड़ी की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। पीछे बैठा उसका साथी घायल हो गया। काठगोदाम पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। मुखानी निवासी सुमित बिष्ट (29) अपने दोस्त बंगाली कालोनी लालकुआं पंकज कुमार (28) के साथ सोमवार की शाम स्कूटी से नैनीताल से लौट रहा था। भुजियाघाट में हल्द्वानी से जा रहे इंडेन गैस के ट्रक से स्कूटी टकरा गई। दोनों के घायल होने की सूचना पर काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को एचटीएच भेज दिया। वहां डॉक्टरों ने सुमित को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आधार कार्ड के आधार पर दोनों युवकों के परिजनों को सूचना दी। पंकज को भोटिया पड़ाव स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। चालक का कहना है कि अचानक स्कूटी सामने से आने के कारण टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि सुमित पांच भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो महीने बाद होनी थी शादी
लालकुआं। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के ग्राम दंगल निवासी रवींद्र वार्ड नंबर एक में किराये पर रहता था। दिलीप भी पौड़ी गढ़वाल का रहने वाला है, जबकि हिमांशु हल्दूचौड़ निवासी बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि रवींद्र की दो महीने बाद ही शादी होने वाली थी।
सड़क किनारे हटाया जाएगा अतिक्रमण : एसपी सिटी
लालकुआं। एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र ने कहा कि लालकुआं क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सड़क किनारे अतिक्रमण हटाया जाएगा। एनएच को नोटिस भेजकर हाईवे के जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने के संबंध में कारण पूछा जाएगा। नोटिस के जवाब से पुलिस-प्रशासन संतुष्ट नहीं हुआ तो कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जल्द ही व्यापारियों की बैठक बुलाकर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए जाएंगे। नगर पंचायत के साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। रेलवे के पार्किंग स्थल और स्थानीय बड़े वाहनों से लगने वाले जाम से निजात पाने के लिए प्लान तैयार किया जाएगा।

डिवाइडर पर चढ़ी कार, चार लोग घायल
रामनगर (नैनीताल)। रविवार रात काशीपुर निवासी राजवीर सिंह, समर सिंह, तुसाम और एक अन्य कार में सवार होकर रामनगर से काशीपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान टांडा मल्लू मुख्य चौराहे पर कार डिवाइडर में जा घुसी। हादसे में कार सवार सभी घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया। हादसा इतना भीषण था कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed