{"_id":"5e2f3a4b8ebc3e4b41027356","slug":"inauguration-of-nature-interpretation-center-at-nainital-zoological-park-nainital-news-hld3711698160","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल प्राणी उद्यान में नेचर इंटरप्रीटेशन सेंटर का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल प्राणी उद्यान में नेचर इंटरप्रीटेशन सेंटर का शुभारंभ
विज्ञापन
नैनीताल के जू में नेचर इंटर पीटेशन का उद्घाटन करते वन मंत्री हरक सिंह रावत साथ में विधायक संजीव आ?
- फोटो : NAINITAL
नैनीताल। प्राणी उद्यान में अब लोगों को उच्च स्थलीय वन्यजीवों के साथ ही अन्य जानकारियां मिल सकेंगी। रविवार को नैनीताल के चिड़ियाघर में नेचर इंटरप्रीटेशन सेंटर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत और विशिष्ट अतिथि विधायक संजीव आर्य रहे।
रविवार को जू में मुख्य अतिथि वन मंत्री डॉ. रावत ने सेंटर के शिलापट का अनावरण किया। इस दौरान आचार्य संतोष पांडे ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की। मुख्य अतिथि ने कहा कि नैनीताल आने वाले अधिकतर पर्यटक चिड़ियाघर भ्रमण के लिए पहुंचते हैं। जू प्रबंधन की पहल से अब जू में आने वाले लोगों को उच्च स्थलीय वन्य प्राणियों और फीजेट्स के साथ ही कई अन्य जानकारियां मिल सकेंगी। विशिष्ट अतिथि विधायक संजीव आर्य ने कहा कि राज्य के विकास में वन विभाग की अहम भूमिका होती है।
इससे पूर्व वन अधिकारियों और कर्मियों को सम्मानित किया गया। यहां मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं डॉ. विवेक पांडे, जू निदेशक बीजू लाल, पश्चिमी वृत्त के वन संरक्षक डॉ.पराग मधुकर धकाते, जू की वन रेंजर ममता चंद, पशु चिकित्सक डॉ. हिमांशु पांगती, उप वन रेंजर दीपक तिवारी, खजान चंद्र मिश्रा आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन दर्पण समिति अल्मोड़ा की प्रतिनिधि विभु कृष्णा ने किया।