{"_id":"5e80e71c8ebc3e735433b483","slug":"in-the-name-of-mask-purchase-in-haldwani-medical-college-the-sports-college-will-buy-135-masks-for-rs-400-haldwani-news-hld3787095155","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में मास्क खरीद के नाम पर खेल शुरू, 135 वाले मास्क 400 रुपये में खरीदेगा मेडिकल कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में मास्क खरीद के नाम पर खेल शुरू, 135 वाले मास्क 400 रुपये में खरीदेगा मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
हल्द्वानी। कोरोना से निपटने के लिए मेडिकल कालेज में खरीद के नाम पर खेल शुरू हो गया है। दो हजार एन95 मास्क की खरीद का आर्डर दिया गया है और वह भी चार सौ रुपये प्रति मास्क की दर से। जबकि पिछली खरीद 135 रुपये प्रति मास्क की दर से हुई थी।
17 से 22 मार्च के बीच एन95 मास्क की खरीद गई थी। मास्क की कीमत 135 रुपये प्रति मास्क थी। एक हजार मास्क का आर्डर दिया गया था। 25 मार्च को एन95 मास्क की खरीद के लिए आर्डर दिया गया। अबमास्क 400 रुपये की कीमत से खरीदा जा रहा है। खास बात यह है मास्क की जब खरीद मीटिंग हुई तो उसमें प्राचार्य के अलावा अन्य किसी डाक्टर को नहीं बैठाया गया।
किसी डाक्टर से क्वालिटी को लेकर नहीं पूछा गया। किसी भी डाक्टर को मास्क की क्वालिटी तक नहीं दिखाई गई। प्रबंधन के कुछ लोग बैठ गए और खरीद का आर्डर कर दिया गया। दो हजार मास्क खरीद के एवज में मेडिकल कालेज आठ लाख रुपये का भुगतान करेगा।
विज्ञापन
एन95 मास्क की बाजार में उपलब्धता नहीं है। खरीद के लिए अन्य कंपनी को भी बुलाया गया था मगर किसी के पास मास्क नहीं था। इसलिए मास्क महंगी कीमत पर खरीदना पड़ा।
- डॉ. सीपी भैसोड़ा प्राचार्य राजकीय मेडिकल कालेज