फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   In the meeting, it was illegal to appoint receiver by taking a one-sided decision on DM

Nainital News: बैठक में डीएम पर एक तरफा निर्णय लेकर रिसीवर नियुक्ति करने को गैर कानूनी बताया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
In the meeting, it was illegal to appoint receiver by taking a one-sided decision on DM
उत्थान मंच में बैठक करते पदाधिकारी व सदस्य। विज्ञप्ति
हल्द्वानी। पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच में मंदिर निर्माण से उपजे विवाद के बाद दो दिसंबर को होने वाली महापंचायत की तैयारियों और आठ जनवरी से 15 जनवरी तक हीरा नगर स्थित पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच में उत्तरायणी पर्व को लेकर को लेकर जत्थे गांव-गांव रवाना हो गए हैं। मंच परिसर में हुई बैठक में वक्ताओं ने रिसीवर की नियुक्ति को जिला प्रशासन की एकतरफा कार्रवाई बताया।
विज्ञापन

डॉ. चंद्रशेखर तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच संचालन मंडल में कोई विवाद नहीं है। संस्थापक सदस्य हुकम सिंह कुंवर ने कहा कि संस्था 1982 से सरकार की सहमति से इस भूमि पर अपना कार्य कर रही है। सरकार को इस पर कभी कोई आपत्ति नहीं है। जांच रिपोर्ट के बाद सरकार ने 2006 में यह जमीन 90 साल की लीज पर पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच को दी। 40 साल से पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच पर्वतीय संस्कृति को बढ़ावा देने का कार्य कर रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को मेले के प्रचार-प्रसार के लिए पूर्व विधायक नारायण पाल ने हरी झंडी दिखाकर जत्थों को ग्रामीण इलाकों के लिए रवाना किया। कहा कि वह पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच के साथ हमेशा खड़े थे और रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में हेमंत बगड़वाल, हेम पाठक, सुशील भट्ट, कमल जोशी, विनय कुमार आर्या, शोभा बिष्ट, मधु सांगुड़ी, भुवन जोशी, दीवान सिंह खनी, आनंद सिंह, बीडी पाठक, लीला पांडे, मोहनी रावत, गोपाल बिष्ट, वीरेंद्र गुप्ता ,त्रिलोक बनोली, पवन कार्की, कैलाश जोशी, देवेंद्र तोलिया, स्मित तिवारी, एनबी गुणवंत, मुन्नी पंत, कमल किशोर, विपिन बिष्ट समेत काफी लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed