फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   In the debate, Chayanika is in favor and Shreyansh Pratham is in opposition.

Nainital News: वाद विवाद में पक्ष में चयनिका और विपक्ष में श्रेयांश प्रथम

Fri, 13 Oct 2023 01:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 13 Oct 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
In the debate, Chayanika is in favor and Shreyansh Pratham is in opposition.
 लेक सिटी वेलफेयर क्लब की ओर से आयोजित वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी और अन्य लोग। स
नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब की ओर स्व. चंद्रशेखर शाह की स्मृति में समान नागरिक संहिता देश के लिए वरदान या अभिशाप विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन सीआरएसटी कॉलेज सभागार में हुआ।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में नगर के 12 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के पक्ष में मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर की चयनिका दुमका प्रथम, पार्वती प्रेमा जगाती के रक्षित कर्नाटक द्वितीय, भारतीय शहीद सैनिक स्मारक विद्यापीठ नैनीताल के तिलक तृतीय रहे। विपक्ष में सरस्वती विहार प्रेमा जगती के श्रेयांश प्रथम, मोहनलाल साह बाल विद्या मंदिर की ख्याति बिष्ट द्वितीय, श्वेता आर्य तृतीय रहीं।
विज्ञापन



इस अवसर पर भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता व मोहनलाल साह बाल विद्या मंदिर की प्रधानाचार्य अनुपमा शाह को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के अरविंद पडियार, सीआरएसटी के प्रधानाचार्य मनोज पांडे, बिशन सिंह मेहता, अशोक शाह, जगमोहन बिष्ट विशिष्ट अतिथि रहे। निर्णायक प्रो. गिरीश रंजन तिवारी, ग्रुप कमांडर अच्युत कुमार, पूर्व प्रधानाध्यापिका रेखा त्रिवेदी रहीं। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक रानी शाह अध्यक्ष मीनू बुधलाकोटी, संतोष साह, सचिव रमा भट्ट, हेमा भट्ट, जीवंती भट्ट, विनीता पांडे, सीमा सेठ, संगीता श्रीवास्तव, रेखा पंत, दीपिका बिनवाल, प्रेमा अधिकारी, कंचन जोशी आदि मौजूद थे। संचालन दीपा पांडे ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed