फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   In the case of Seema's death, the family along with the villagers reached the police station.

Nainital News: सीमा की मौत के मामले ग्रामीण संग कोतवाली पहुंचे परिजन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
In the case of Seema's death, the family along with the villagers reached the police station.
लालकुआं। बिंदुखता के ग्राम 17 एकड़ गांधीनगर निवासी विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में मृतका के पिता ने बेटी के पति, जेठ एवं जेठानी के खिलाफ हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

हल्दूचौड़ जग्गी डी क्लास निवासी दिनेश चंद्र भट्ट के साथ दर्जनों ग्रामीणों ने मंगलवार को कोतवाली प्रभारी ब्रजमोहन सिंह राणा को तहरीर सौंपी। तहरीर में कहा कि गत दिवस उन्हें बेटी सीमा के ससुराल से फोन पर सूचना मिली कि बेटी की चक्कर आने के बाद गिरकर मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 में उनकी बेटी सीमा का विवाह 17 एकड़ गांधीनगर निवासी रमेश कुनियाल के साथ हुआ था। दामाद रमेश होटल लाइन में काम करते थे जो कि दो दिन पूर्व ही घर लौटे हैं। चक्कर आकर गिरने से मौत समझ से परे है। उन्होंने पति, जेठ और जेठानी पर बेटी की हत्या का शक जाहिर करते हुए पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी ब्रजमोहन सिंह राणा का कहना है कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन





मृतका के पिता अपनी बात कहते-कहते फफक पड़े
न्याय की आस लेकर कोतवाली पहुंचे पिता की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। हल्दूचौड़ निवासी मृतका सीमा के पिता दिनेश भट्ट प्रभारी निरीक्षक के सामने फफक-फफककर रो पड़े। वह एक ही सवाल दोहराते रहे, जब मेरी बेटी बिल्कुल ठीक थी तो फिर पलभर में उसकी जान कैसे चली गई। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने और बेटी को न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed