फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   In pedagogy and computer science bachelor's approval

स्नातक में शिक्षा शास्त्र और कंप्यूटर साइंस विषय की स्वीकृति

Sun, 04 Dec 2016 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर Updated Sun, 04 Dec 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
In pedagogy and computer science bachelor's approval
स्नातक में शिक्षा शास्त्र और कंप्यूटर साइंस विषय की स्वीकृति - फोटो : अमर उजाला

पीएनजी राजकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ अभिनंदन समारोह के दो दिनी कार्यक्रम के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उच्चशिक्षा एवं वित्तमंत्री डॉ. इंदिरा हृदयेश ने शिरकत की। वित्तमंत्री कहा कि स्नातक में शिक्षा शास्त्र और कंप्यूटर साइंस विषय की वह स्वीकृति तो दे रही है, लेकिन इसके लिए छात्रों को भी प्रयास करना होगा।

विज्ञापन


कहा कि संभवत: 20 दिसंबर के आसपास प्रदेश में आचार संहिता लग जाएगी। इसलिए इससे पूर्व ही छात्र उनसे संपर्क बनाए रखें, ताकि वह उक्त विषयों को महाविद्यालय में खोले जाने को लेकर शासनादेश जारी करा दें।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत के अलावा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके अलावा कुमाऊंनी और गढ़वाली लोकगायकों और कलाकारों ने भी शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्तमंत्री ने छात्रसंघ पदाधिकारियों का आह्वान किया कि ऐसे कार्य करें कि आपके साथी आपसे कुछ बेहतर सीखें। विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और इन्हीं के बूते देश आगे बढ़ेगा, इसलिए जीवन का लक्ष्य तय करें और उसे हासिल करने के लिए खूब मेहनत करें।

उन्होंने कॉलेज में डिजिटल लाइब्रेरी की वकालत की। साथ ही कहा कि रूसा से आए धन का सदुपयोग होना चाहिए, इसके लिए उन्होंने निर्माण एजेंसियों को भी निर्देश दिए। कहा कि महाविद्यालय के चहुंमुखी विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। वित्तमंत्री ने रामनगर को पर्यटन और पर्यावरण के लिए भी महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि हल्द्वानी मंडी समिति अध्यक्ष सुमित हृदयेश ने कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए जरूरी है कि संघर्ष जारी रखें, जीत आपकी ही होगी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी एवं महिला आयोग उपाध्यक्ष अमिता लोहनी ने भी छात्र-छात्राओं से छात्र हितों के लिए संघर्ष पर जोर देते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।

राजीव अग्रवाल ने महाविद्यालय प्रांगण में लगी सरस्वती की मूर्ति के रंगरोगन कराने का ऐलान किया। प्राचार्या डॉ. हेमा प्रसाद ने कॉलेज की उपलब्धियों का ब्यौरा पेश किया। संचालन डॉ. जीसी पंत, सचिन कुमार, विवेक चौधरी व राहुल नेगी ने किया।

कार्यक्रम में छात्रसंघ अध्यक्ष गौरव फर्त्याल, उपाध्यक्ष चेतना रावत, सचिव अमित बिष्ट, उपसचिव रजत बिष्ट, कोषाध्यक्ष जीवन सिंह अधिकारी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुमित लोहनी, डॉ. संजय कुमार, डॉ. बीएम गुप्ता, डॉ. संगीता गुप्ता, डॉ. हेमलता मिश्रा, दीप गुणवंत, प्रशांत मनराल, विशाल रावत, प्रवीन मनराल, अंकित डगवाल, अमरजोत सिंह, नीरज तिवारी आदि थे।

विरोध करने जाते 10 एबीवीपी छात्र गिरफ्तार

छात्रसंघ अभिनंदन समारोह में पहुंची उच्चशिक्षा मंत्री इंदिरा हृदयेश के खिलाफ एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर वापस जाओ के नारे लगाए। पुलिस ने लखनपुर चुंगी के पास इन सभी को पकड़कर कोतवाली पहुंचा दिया।

बाद में सभी को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। एबीवीपी कार्यकर्ताओं का आरोप था कि पिछले वर्ष कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उच्चशिक्षा मंत्री ने एमए में इतिहास और एमएससी में फिजिक्स विषय खोलने की घोषणा की थी, लेकिन अब तक यह घोषण हवाई ही साबित हुई है।


कार्यकर्ताओं ने कहा कि हवाई घोषणाओं को स्वीकार नहीं किया जाएगा। एसएसआई भूपेंद्र बृजवाल ने बताया कि विरोध-प्रदर्शन करने वालों में नदीम अख्तर, दीप  बेलवाल, शिखर भट्ट, यतिन रौतेला, सूरज रावत, संजय गिल, रमेश गिरी, श्याम  रावत, भूपाल रौतेला और मुकेश पांडे शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed