{"_id":"817e4dd13145751db86660b4e85a9437","slug":"in-haldwani-film-festival-yesterday-preparations-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी में फिल्म फेस्टिवल कल से, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी में फिल्म फेस्टिवल कल से, तैयारियां पूरी
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
Updated Fri, 24 Apr 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
शहर में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय और फिल्म एवं आर्ट्स गिल्ड आफ उत्तराखंड की ओर से 25 और 26 अप्रैल को फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश विदेश की मशहूर फिल्में दिखाई जाएंगी। इस दौरान प्रसिद्ध तिब्बती कवि तेनजिन त्सुन्दू की किताब का विमोचन भी किया जाएगा। हल्द्वानी में पहली बार इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
फिल्म फेस्टिवल को लेकर गुरुवार को मुक्त विवि में कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। कुलपति प्रो. सुभाष धूलिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में विवि की ओर से कार्यक्रम संयोजक प्रो. गोविंद सिंह, साहित्यकार अशोक पांडे, कुलसचिव एलएस रावत, राजेंद्र क्वीरा, राजेंद्र कैड़ा आदि लोग थे। फिल्म फेस्टिवल में 25 अप्रैल को विवि सभागार में सुबह 10 बजे से पुष्पा रावत द्वारा निर्मित डाक्यूमेट्री ‘निर्णय’ दिखाई जाएगी।
विज्ञापन
रूड़ी सिंह की फिल्म ‘जिया: इन द नेम आफ द क्वीन’ का प्रदर्शन किया जाएगा। यह फिल्म कुमाऊं के कत्यूरी वंश की परंपरा पर आधारित है। इसके अलावा अनुपमा श्रीनिवासन द्वारा निर्देशित डाक्यूमेंट्री ‘आई वंडर’ के प्रदर्शन के साथ फिल्म का परिचय दिया जाएगा। तिब्बती कवि तेनजिन त्सुन्दू की किताब ‘मैं जीवन हूं’ का विमोचन होगा।
विज्ञापन
इसके अलावा बीएलएम एकेडमी, सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दीक्षांत स्कूल में भी बच्चों के लिए ईरानी फिल्मकार माजिद माजिदी की फिल्म ‘बच्चा-ए-आसमान’ और ‘रंग-ए-खुदा’ भी दिखाई जाएगी। 26 अप्रैल को मेडिकल कालेज में तिब्बत पर बनी फिल्म ‘द कप’, ‘द फोविडन टीम’, ‘तिब्बत इन म्यूजिक’, ‘कोकोनोर’ दिखाई जाएगी।