फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   In case of two workers stranded without weigh milk tanker

बिना तौले दूध टैंकर लेने के मामले में दो कर्मचारी फंसे

Sat, 22 Oct 2016 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी Updated Sat, 22 Oct 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
In case of two workers stranded without weigh milk tanker
दुग्ध उत्पादन की आर्थिकी - फोटो : अमर उजाला

दुग्ध संघ लालकुआं में दूध खरीद में घटतौली मामले की जांच में सहायक प्रबंधक समेत दो कर्मचारियों की गर्दन फंस गई है। डेरी विकास विभाग के निदेशक ने नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लालकुआं के सामान्य प्रबंधक को दोनों कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


साथ ही निदेशक ने सामान्य प्रबंधक से भी मौखिक रूप से बाहर से दूध मंगाए जाने के संबंध में जवाब तलब किया है। इससे लालकुआं दुग्ध संघ में खलबली मची है।

लालकुआं दुग्ध संघ में दूध टैंकर से बिना तौले दूध प्राप्त किए जाने के मामले की शिकायत पिछले माह सामने आई थी। दूध खरीद में घटतौली का घोटाला संबंधी मामले को तत्कालीन डेरी निदेशक श्रीष कुमार ने गंभीरता से लेते हुए पांच सितंबर को जांच के आदेश दिए थे।
विज्ञापन


इसकी जांच के लिए यूसीडीएफ के जीएम प्रशासन दीप बिष्ट, डेरी निदेशालय के सहायक निदेशक राजेंद्र चौहान, सहायक लेखाधिकारी उमेश चंद्र बिष्ट की तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई थी। कमेटी ने जांच रिपोर्ट 30 सितंबर को डेरी निदेशक को सौंप दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच डेरी निदेशक श्रीष कुमार के स्थान पर सीडीओ ललित मोहन रयाल आ गए। अस्वस्थता के चलते रयाल कुछ दिन अवकाश पर रहे, जिसके कारण इस प्रकरण पर कार्रवाई नहीं हो सकी। शुक्रवार को डेरी निदेशक रयाल ने जांच रिपोर्ट के आधार पर दूध खरीद घटतौली मामले में संलिप्त पाए गए दो कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश जारी कर दिए।

जांच रिपोर्ट में17, 21, 23 और 26 अगस्त को दूध टैंकर से बिना तौले दूध प्राप्त किए जाने का मामला सामने आया है। इसके साथ ही जांच रिपोर्ट में सामान्य प्रबंधक दुग्ध संघ लालकुआं के स्तर से मौखिक रूप से यूपी के बदायूं जिले की बिसौली की नीलकंठ डेरी से दूध मंगाए जाने का मामला भी उजागर हुआ है जबकि सामान्य प्रबंधक को खरीद का आदेश निर्गत होने के बाद ही बाहर से दूध मंगाया जाना चाहिए था।

डेरी निदेशक की ओर से कराई जांच में दूध खरीद में घटतौली मामले में सहायक प्रबंधक  (उत्पादन) प्रहलाद सिंह और सहायक डेरी पर्यवेक्षक उमेश राणा को संलिप्त पाया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर डेरी निदेशक ने इन दोनों अधिकारी एवं कर्मचारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के आदेश लालकुआं दुग्ध संघ के जीएम को दिए गए हैं।


डेरी निदेशक रयाल ने बताया कि दूध खरीद में घटतौली मामले में दुग्ध संघ के सामान्य प्रबंधक पीसी शर्मा के पास ही कारखाना प्रबंधक का दायित्व है लेकिन इस मामले में कार्रवाई नहीं की गई, साथ ही बिना कार्यआदेश के बाहर से दूध मंगाए जाने के मामले पर जीएम पीसी शर्मा को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है तथा 15 दिन के भीतर जवाब न देने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed