फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Improve the work of NH

पहाड़ी पर अटके बोल्डर हटाने के निर्देश 

Fri, 18 Aug 2017 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गरमपानी (नैनीताल)। 
अमर उजाला ब्यूरो, गरमपानी (नैनीताल)।  Updated Fri, 18 Aug 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
Improve the work of NH
एनएच का काम सुधारो - फोटो : अमर उजाला
गरमपानी (नैनीताल)। डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी ने बुधवार की शाम भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में खैरना से काकड़ीघाट के बीच चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य के दौरान एनएच के अधिकारियों के मौके पर उपस्थित न रहने पर गहरी नाराजगी जताई। 
विज्ञापन


एनएच के निरीक्षण के दौरान डीएम ने भौर्या बैंड के पास चल रहे कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। कहा कि वह पहाड़ी के कटान के बाद भी पहाड़ी में अटके उन बोल्डरों और पत्थरों को गिरा दें जो पहाड़ी पर लटके हैं और उनके कभी भी कोई हादसा हो सकता है। डीएम ने कार्यदायी संस्था को तय समय सीमा के भीतर सड़क चौड़ीकरण के काम को पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि कार्य गुणवत्ताविहीन मिला तो कार्यदायी संस्था के भुगतान पर रोक लगा दी जाएगी। इस दौरान स्थानीय लोगों ने डीएम को एनएच में वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने से हो रही दिक्कतों की भी जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान कोश्याकुटोली के एसडीएम प्रमोद कुमार, राजस्व उपनिरीक्षक पवन ध्यानी आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्योलीकोट से खैरना तक चकाचक होगा हाइवे
हल्द्वानी। ज्योलीकोट से खैरना तक राष्ट्रीय राजमार्ग की हालत सुधारने की कवायद की जा रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग ने 35 किलोमीटर लंबे हाइवे को चकाचक करने के लिए डीपीआर मुख्यालय को भेजी है। इसमें 45 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। विभागीय अधिकारी इसी साल काम शुरू होने की उम्मीद जता रहे हैं। 

हाइवे पर कईं जगहों पर गड्ढों के साथ ही कईं जगहों पर सड़क से डामर उखड़ चुका है। इस कारण हाइवे से गुजरने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कुछ जगहों पर पहाड़ी से मलबा गिरने की वजह से सड़क की हालत खराब हो चुकी है। विभाग ने हाइवे पर डामरीकरण करने का खाका तैयार किया है।

राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता महेंद्र कुमार ने बताया कि ज्योलीकोट से खैरना तक हाइवे का नवीनीकरण करने की योजना है। जिसकी डीपीआर बनाकर मुख्यालय को मंजूरी के लिए भेजी गई है। यह योजना वार्षिक योजना में स्वीकृत है। डामरीकरण के अलावा हाइवे में आबादी वाले क्षेत्रों जैसे भवाली, गरमपानी, खैरना सहित अन्य जगहों पर सड़क किनारे दीवारें और नालियां बनाई जाएंगी। इंटरलाकिंग टाइल्स भी बिछाई जाएंगी।


इस हाइवे पर यातायात का दबाव ज्यादा है। इस कारण सड़क को नुकसान पहुंचा है। काठगोदाम के पास दो किलोमीटर हाइवे पर भी डामरीकरण किया जाना है। जिसकी डीपीआर बनाकर मंजूरी के लिए भेजी गई है। डामरीकरण में साढ़े तीन करोड़ रुपये खर्च होंगे। 
- महेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed