फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Improve electricity, water system: Bisht

बिजली, पानी की व्यवस्था में सुधार करें : बिष्ट

Mon, 24 Jun 2024 05:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 24 Jun 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
Improve electricity, water system: Bisht
विधायक ने ली विकास कार्याें की बैठक
विज्ञापन

रामनगर (नैनीताल)। बिजली और पानी की समस्या लगातार सामने आ रही हैं, ऐसे में संबंधित विभाग के अधिकारी समस्याओं का निस्तारण करने में तेजी लाए। यह बात रविवार को रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने विकास कार्याें की बैठक में कही।
विधायक ने कहा कि बरसाती सीजन को देखते हुए बिजली, पेयजल, सिंचाई, सड़कों आदि की व्यवस्थाओं को समय से सही कर लिया जाए ताकि आमजन को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े। सभी अधिकारी जनता की समस्याओं के प्रति अपनी जवाबदेही तय करें।
विज्ञापन

कहा कि जनहित के कार्यों को पूर्ण करने में बजट या अन्य किसी भी प्रकार की समस्या आने पर उन्हें अवगत कराएं। बैठक में एसडीएम राहुल शाह, तहसीलदार कुलदीप पांडेय, अधिशाषी अधिकारी महेश यादव, ईई ऊर्जा निगम उमाकांत चतुर्वेदी, पशु अधिकारी राजीव कुमार, एई लोनिवि नेहा शर्मा, विशेष शुक्ला आदि अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

बेतालघाट ब्लॉक के लोग पानी के लिए परेशान

गरमपानी (नैनीताल)। बेतालघाट ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों में पानी नहीं आने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। खैरना बाजार, सीएचसी, पुलिस चौकी, जोग्याड़ी, चुवारी और घंघरेटी में कई दिनों से पानी की समस्या बनी हुई है। पानी के लिए सीएचसी और पुलिस चौकी के कर्मचारियों को दिनभर ड्यूटी के बाद शाम को जलस्रोत और हैंडपंपों से पानी लाकर काम चलाना पड़ रहा है।

ग्राम प्रधान संगठन के उपाध्यक्ष कन्नू गोस्वामी ने बाजार क्षेत्र में पानी के टैंकर भेजकर वैकल्पिक व्यवस्था कराने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीण धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed