{"_id":"62a25a740f97536d4051284e","slug":"important-contribution-of-girls-in-nation-building-governor-nainital-news-hld4653961123","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्र निर्माण में बालिकाओं का अहम योगदान: राज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्र निर्माण में बालिकाओं का अहम योगदान: राज्यपाल
विज्ञापन
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से नि) से बृहस्पतिवार को राजभवन में सेंट मैरी कॉंवेंट कॉले?
- फोटो : NAINITAL
नैनीताल। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने बालिकाओं को देश का भविष्य बताया। कहा कि समाज और राष्ट्र निर्माण में बालिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। दृढ़ इच्छाशक्ति और संकल्प के बल पर सब कुछ हासिल किया जा सकता है। बालिकाओं को अपने संकल्प के अनुरूप ऊंचे लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सतत प्रयत्नशील रहना होगा।
राज्यपाल ने राजभवन में सेंट मैरी कान्वेंट कॉलेज (रैमनी) की छात्राओं से मुलाकात के दौरान यह बात कही। राज्यपाल ने छात्राओं से उनकी अभिरूचि आदि की जानकारी ली और अपने अनुभव, विचार और भावी लक्ष्यों को साझा किया। राज्यपाल ने बालिकाओं को देश का भविष्य बताया। कहा कि आज हमारी बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। वे देश-दुनिया में भारत का गौरव बन रही हैं। बालिकाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ड्रोन टेक्नोलॉजी, रोबोटिक्स, नैनो टेक्नोलॉजी, साइबर सिक्योरिटी जैसे विषयों को अध्ययन करना जरूरी है। इस अवसर पर राज्यपाल की पत्नी गुरमीत कौर, कॉलेज की प्रधानाचार्या मंजुशा आदि उपस्थित रहे।
पत्रकारों का सामाजिक भावना से कार्य करना महत्वपूर्ण : राज्यपाल
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने कहा कि पत्रकारों को स्थानीय स्तर पर रिपोर्टिंग में आने वाली परेशानियों सहित प्रादेशिक स्तर की समस्याओं का शीघ्र निदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
बुधवार को राज्यपाल ने यहां राजभवन में नगर के पत्रकारों के साथ बैठक की। इस दौरान राज्यपाल ने जल, जंगल व जमीन की सुरक्षा करने, पलायन पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाए जाने और स्थानीय स्तर पर तैयार होने वाले बीजों को संरक्षित किए जाने पर भी जोर दिया।
उन्होंने पत्रकारों का आह्वान किया कि वे अपनी लेखनी से स्वास्थ्य व शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ साथ नशे के खिलाफ भी लोगों को जागरूक करें ताकि भावी पीढ़ी को नशे की गिरफ्त से बचाया जा सके। इससे पूर्व पत्रकारों की ओर से डा. गिरीश रंजन तिवारी, नवीन जोशी, किशोर जोशी, अफजल फौजी, अजमल, तेज सिंह, वीरेंद्र बिष्ट, कंचन वर्मा, खुशबू तिवारी, सीमा, गुंजन, नीतू, आकांक्षी आदि ने बुके देकर राज्यपाल का स्वागत किया। इस दौरान राज्यपाल की एडीसी रचिता जुयाल, उप निदेशक सूचना नितिन उपाध्याय आदि उपस्थित थे।