फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   IIT Roorkee team inspected Gaula bridge Haldwani

Haldwani News: आईआईटी रुड़की टीम ने लिया गौला पुल का जायजा, रिटर्निंग वॉल बनाने पर मंथन

Thu, 19 Sep 2024 09:52 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 19 Sep 2024 09:52 AM IST
सार

गौला पुल की एप्रोच रोड के स्थायी समाधान के लिए बुधवार को आईआईटी रुड़की की टीम ने निरीक्षण किया। टीम ने काठगोदाम से बनभूलपुरा तक गौला नदी के बहाव की जानकारी ली।

विज्ञापन
IIT Roorkee team inspected Gaula bridge Haldwani
गौला पुल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

गौला पुल की एप्रोच रोड के स्थायी समाधान के लिए बुधवार को आईआईटी रुड़की की टीम ने निरीक्षण किया। टीम ने काठगोदाम से बनभूलपुरा तक गौला नदी के बहाव की जानकारी ली। टीम की रिपोर्ट के आधार पर पुल को बचाने के कार्य होंगे।

एनएचएआई ने साल 2021 में साढ़े नौ करोड़ से फिर एप्रोच रोड बनाई थी। पर यह कार्य भी बीते शुक्रवार रात की आपदा में बह गया। एनएचएआई अब समस्या का स्थायी समाधान खोज रही है। बुधवार को आईआईटी रुड़की की टीम और एनएचएआई के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से गौला नदी का निरीक्षण किया। आईआईटी टीम ने एनएचएआई को रेलवे स्टेशन से लेकर डाउन स्ट्रीम में पुल के बाद करीब 200 मीटर तक सर्वे कराने के लिए कहा। इसके साथ ही टीम ने गौला नदी के बहाव, कटाव, क्षेत्रफल आदि बारीकियां जानीं।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani News: गौला में बाढ़ की वजह बन रहा मलबे का पहाड़ हटेगा, मुख्य सचिव ने कार्ययोजना बनाने के दिए निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन


अब आईआईटी टीम इस पर एक रिपोर्ट तैयार करेगी। रिपोर्ट आने के बाद एनएचएआई के अधिकारी अपनी कार्ययोजना बनाएंगे। फिलहाल पांच पोकलेन गौला नदी को चैनलाइज करने का कार्य कर रही हैं। नदी का बहाव स्टेडियम की तरफ करने के बाद एनएचएआई ने मैपिंग का कार्य भी शुरू कर दिया है।

पुल के पास बन सकती है रिटर्निंग वॉल
विशेषज्ञों की टीम ने चर्चा करते हुए कहा कि पुल को बचाने के लिए रिटर्निंग वॉल बनानी पड़ेगी। नदी में बहाव तेज होने से किनारों पर भू-कटाव की संभावना कम हो जाएगी। इससे नदी का बहाव सीधी दिशा में रहेगा।

अब कल आएगी पंतनगर की विवि की टीम-
गौलापुल से सटी चोरगलिया रोड का निरीक्षण करने पंतनगर विवि की टीम बुधवार को आनी थी लेकिन किन्हीं कारणों से टीम बुधवार को नहीं पहुंच सकी। अब टीम बृहस्पतिवार को चोरगलिया सड़क का निरीक्षण करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed