फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   If you spread the rumor then go straight to jail

अफवाह फैलाओगे तो सीधे जेल जाओगे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
If you spread the rumor then go straight to jail
हल्द्वानी में कर्फ्यू के दौरान फ्लैग मार्च करते डीजी अपराध एवं कानून व्यवस्था अशोक कुमार साथ मे? - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने कहा है कि बनभूलपुरा में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। पुलिस कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करेगी। अफवाह फैलाने वालों की गिरफ्तार होगी। यदि सब कुछ ठीक रहा तो बनभूलपुरा में जल्द राहत दी जाएगी। गड़बड़ी करने पर कर्फ्यू की अवधि बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

बहुउद्देशीय भवन में कानून व्यवस्था की समीक्षा के बाद पत्रकारों से बातचीत में पुलिस महानिदेशक ने कहा कि बनभूलपुरा के लोग अफवाह को आधार बनाकर सड़क पर उतर गए। लॉकडाउन का उल्लंघन किया गया, जो किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं है। लॉकडाउन का पालन न होने पर कर्फ्यू लगाना पड़ा। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने के आरोप में पुलिस ने प्रदेश में 44 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

चार पुलिसकर्मी पुरस्कृत
हल्द्वानी। डीजी ने बनभूलपुरा क्षेत्र में कोरोना की रोकथाम के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले चार पुलिसकर्मियों को ढाई-ढाई हजार के इनाम से पुरस्कृत किया। इनमें बनभूलपुरा थाने के उपनिरीक्षक मनोज यादव, सिपाही परवेज और अमनदीप, एलआईयू के उपनिरीक्षक तजिमुल शामिल हैं। तजिमुल का पुरस्कार एसपी सिटी ने लिया। कोरोना के शक में उन्हें होम क्वारंटीन में भेजा गया है। बताया गया कि चारों पुलिस वालों ने विभिन्न राज्यों से आए जमातियों को क्वारंटीन करने में बड़ी भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में 1436 जमाती चिन्हित
डीजी ने बताया कि प्रदेश में 1436 जमाती चिन्हित हो गए हैं। सभी को क्वारंटीन में रखा गया है। अभी 300 लोगों की टेस्ट रिपोर्ट आनी बाकी है। चेतावनी के बाद घर से नहीं निकलने वाले नौ जमातियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
20 अप्रैल तक सख्ती रहेगी
शासन के निर्देशानुसार 20 अप्रैल तक लॉकडाउन को लेकर सख्ती रहेगी। शासन के निर्देश पर आगे की कार्यवाही पुलिस करेगी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि सेक्टर प्रभारी पार्षद, पुलिस सारथी और अन्य संभ्रांत व्यक्तियों से संपर्क कर लोगों की समस्याओं का पता लगाएंगे। इसके साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों से समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास करेंगे। थाना प्रभारी पेट्रोलिंग बढ़ाएंगे। बनभूलपुरा में प्रत्येक सेक्टर में एक निरीक्षक के साथ एक एलआईयू उपनिरीक्षक तैनात किए जाएंगे। समीक्षा बैठक में डीआईजी जगत राम जोशी, एसएसपी सुनील कुमार मीणा, एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव, एएसपी राजीव मोहन, सीओ दिनेश चंद्र ढौडियाल, सीओ शांतनु पाराशर, सीओ पंकज गैरोला, सीओ अनुषा बडोला सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
डीआईजी ने समझाबुझाकर हटाया
हल्द्वानी। पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) अशोक कुमार ने बुधवार की सुबह कर्फ्यूग्रस्त बनभूलपुरा क्षेत्र का दौरा किया। इंदिरानगर में डीजी की गाड़ी पहुंचने पर कुछ लोग सामने आकर राशन के लिए आवाज उठाने लगे। इस बीच डीआईजी जगत राम जोशी ने उन्हें मदद करने का आश्वासन देकर हटाया।
पुलिस महानिदेशक बुधवार की सुबह ताज चौराहे पर पहुंचे। एसपी सिटी ने बताया कि आरएएफ को 200 मास्क दिए गए हैं। अधिकारियों का काफिला जब इंदिरानगर ठोंकर पहुंचा तो कुछ लोग सड़क के किनारे खड़े होकर शोर मचाने लगे कि उन्हें राशन नहीं मिल रहा है। डीआईजी जगत राम जोशी ने तत्काल उतरकर भरोसा दिलाया कि उनकी पूरी मदद की जाएगी। इसके बाद डीजी पैदल लाइन नंबर आठ पहुंचे। डीजी ने एसएसपी को प्रत्येक सेक्टर में एक निरीक्षक के साथ एक एलआईयू के उपनिरीक्षक की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए।

आरएएफ ने मोर्चा संभाला
हल्द्वानी। कर्फ्यूग्रस्त बनभूलपुरा में बुधवार की सुबह रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ )ने मोर्चा संभाल लिया। जिला पुलिस ने साथ में पुलिस की ड्यूटी लगाई है।
थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि आरएएफ ने बुधवार की सुबह पांच बजे ताज चौराहा, लाइन नंबर आठ, लाइन नंबर 17, इंतजार का बगीचा और रजा गेट तक ड्यूटी संभाल ली है। आरएएफ की टुकड़ियां प्रत्येक शिफ्ट में दस दस घंटे ड्यूटी करेगी। आरएएफ की सख्ती को देखते हुए जिला पुलिस के अधिकारियों ने उनके साथ स्थानीय पुलिस की ड्यूटी लगा दी है।

हल्द्वानी में कर्फ्यू के दौरान जब कार से अपने काफिले के साथ डीजी अपराध एवं कानून व्यवस्था अशोक कु

हल्द्वानी में कर्फ्यू के दौरान जब कार से अपने काफिले के साथ डीजी अपराध एवं कानून व्यवस्था अशोक कु- फोटो : HALDWANI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed