{"_id":"5f777fce8ebc3e74f325c904","slug":"if-we-do-not-patrol-the-line-now-then-the-officer-will-nap-the-superintending-engineer-issued-a-letter-to-all-the-executive-engineers-haldwani-news-hld3990938185","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब लाइन की गश्त नहीं की तो नपेंगे अधिकारी, अधीक्षण अभियंता ने सभी अधिशासी अभियंताओं को जारी किया पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब लाइन की गश्त नहीं की तो नपेंगे अधिकारी, अधीक्षण अभियंता ने सभी अधिशासी अभियंताओं को जारी किया पत्र
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
हल्द्वानी। हाईटेंशन लाइन गिरने के कारण जिंदा जले कमल रावत के प्रकरण के बाद ऊर्जा निगम के अधिकारियों की नींद टूटी है। अधीक्षण अभियंता ने सभी अधिशासी अभियंताओं को पत्र जारी कर लाइनों की पेट्रोलिंग सुनिश्चित कराने के आदेश दिए हैं।
अधीक्षण अभियंता अमित कुमार शर्मा ने बताया कि सभी अधिशासी अभियंता को पत्र लिखकर कहा गया है कि अवर अभियंताओं से 11 केवी लाइन की देखरेख और गश्त कराएं। साथ ही एलटी लाइनों की जांच भी करा लें। अधिशासी अभिंयता 33 केवी लाइनों की गश्त कर लें। अभिलेख पुस्तिका में पूरा विवरण दर्ज किया जाए।
कमी मिलने पर एसडीओ के साथ बैठकर योजना बना लें और शटडाउन लेकर लाइनों का रखरखाव दुरुस्त करें। बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में लाइनों के रखरखाव समेत अन्य कार्यों के लिए छह माह पहले ही टेंडर करा दिए थे। कोविड के चलते काम नहीं हो सका। अब दो-दो घंटे का शटडाउन लेकर काम कराया जा रहा है। साथ ही सरस मार्केट के पास कालाढूंगी उपकेंद्र को दुुरुस्त करने के लिए प्रस्ताव बनाने का कहा गया है।
विज्ञापन
प्रीपेड मीटर के नए कनेक्शन मिलने में परेशानी
हल्द्वानी। प्रीपेड मीटर के नए कनेक्शन मिलने में परेशानी हो रही है। नया कनेक्शन लेने वालों को निराश लौटना पड़ रहा है। ट्रांसपोर्ट नगर के एसडीओ मोहन राम आर्या ने बताया कि कंप्यूटर में तकनीकी दिक्कत आ गई है। बताया कि उपभोक्ताओं को हीरानगर भेजकर नए प्रीपेड कनेक्शन दिए जा रहे हैं। एक दिन में दो से तीन ही लोग कनेक्शन लेने आते हैं।