{"_id":"6949ab43e5b5f6e57403b259","slug":"if-the-water-problem-is-not-resolved-within-ten-days-action-will-be-taken-haldwani-news-c-8-1-hld1029-692155-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: दस दिन में जल समस्या का समाधान नहीं हो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: दस दिन में जल समस्या का समाधान नहीं हो होगी कार्रवाई
Tue, 23 Dec 2025 02:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 23 Dec 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत राजकीय इंटर काॅलेज फूलचौड़ में बहुउद्देश्यीय शिविर लगा। ग्रामीणों ने जलजीवन मिशन के तहत पानी नहीं आने की शिकायत की। इस पर विधायक बंशीधर भगत ने जल संस्थान के ईई को दस दिन में समस्या हल कराने के लिए कहा। समाधान न हीं होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी।
इससे पहले विधायक भगत और प्रभारी सीडीओ गोपाल गिरी गोस्वामी ने संयुक्त रूप से शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए सोलर फेंसिंग लगाने, पशुओं का टीकाकरण कराने के निर्देश दिए। शिविर में लोगों ने विभिन्न विभागों की 37 समस्याएं उठाईं। अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शिविर में 19 ग्राम सभाओं के लोगों को 23 विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। वहां बीडीसी सदस्य सुनीता निगलटिया, सोनी दुर्गापाल, भूपेंद्र क्वीरा, प्रधान अर्चना बिष्ट, अनीता बिष्ट, भावना नेगी, निशा कुलियाल आदि थे।
ग्रामीणों का हुआ निशुल्क इलाज
शिविर में स्वास्थ्य विभाग ने नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। 37 लोगों का बीपी, शुगर एवं आखों की जांच कर दवाएं दी गई। आयुर्वेदिक विभाग ने 32 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। पशुपालन विभाग ने सात पशुपालकों को कृत्रिम गर्भाधान की औषधि दी। 39 पशुपालकों को पशुओं की बीमारियों से संबंधित दवा दी गई। होम्योपैथिक विभाग ने 68 लोगों को औषधि बांटी।
विज्ञापन
यह भी मिला फायदा
विद्युत विभाग ने पांच उपभोक्ताओं के विद्युत बिलों में संशोधन किया। समाज कल्याण विभाग ने पेंशन प्रपत्र एवं योजनाओं के बारे में बताया। पंचायती राज विभाग ने जन्म मृत्यु एवं परिवार रजिस्टर में 17 लोगों का रिकाॅर्ड दर्ज किया।