फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   If the paddy procurement system is not improved, we will stage a sit-in at the DM's office.

Nainital News: धान खरीद व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो डीएम ऑफिस पर देंगे धरना

Thu, 23 Oct 2025 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 23 Oct 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
If the paddy procurement system is not improved, we will stage a sit-in at the DM's office.
किच्छा। विधायक तिलकराज बेहड़ ने कहा कि सरकार धान खरीद के लिए गंभीर नही हैं। ना ही जिला स्तर पर और ना ही आरएफसी और यूसीएफ के एमडी इसकी निगरानी कर रहे हैं। तराई मिनी हिंदुस्तान है और किसान फसल पर निर्भर है।
विज्ञापन

बुधवार को बेहड़ ने कहा कि अगर धान खरीद व्यवस्था बृहस्पतिवार तक ठीक ना हुई तो वे शुक्रवार को डीएम आफिस पर धरना देंगे। धान खरीद का लक्ष्य 400 क्विंटल प्रतिदिन दिया गया है, जो काफी कम है। चार कांटों पर 3500 क्विंटल तौल ही हुई है। जब तक प्रति कांटे पर 10 हजार क्विंटल का लक्ष्य नहीं दिया जाता, तब तक काम नहीं चलेगा। कहा कि कुछ ही राइस मिलर्स को तौल दी गई है। उन्होंने डीएम से पूरे प्रकरण की जांच की मांग की। कहा कि विभाग से पता किया जाए कि किस मिल में कितना धान गया है।
विज्ञापन


काशीपुर में छह हजार क्विंटल धान की हुई खरीद
काशीपुर। काशीपुर के मंडी समिति के धान क्रय केंद्रों पर बुधवार को छह हजार क्विंटल की खरीद हुई। गोवर्धन पूजा और भैयादूज पर अवकाश के बाद भी धान क्रय केंद्र खुले रहे। मंगलवार को दीपावली के बाद खुले क्रय केंद्रों पर किसान धान लेकर पहुंचे और उन्होंने धान क्रय केंद्र पर बेचे। इन केंद्रों पर अब तक 1.50 लाख क्विंटल धान की खरीद हुई है। बुधवार को छह हजार क्विंटल धान की खरीद हुई। मंडी समिति के सचिव योगेश तिवारी ने बताया कि गोवर्धन, भैयादूज के अवकाश के बाद धान क्रय केंद्र खुले रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed