{"_id":"62f15fa0d8158c451e565625","slug":"if-the-four-lane-becomes-a-hindrance-in-the-elephant-corridor-then-the-flyover-will-be-built-lalkuan-news-hld471858192","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथी कॉरिडोर में फोरलेन बना बाधक तो बनेगा फ्लाईओवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथी कॉरिडोर में फोरलेन बना बाधक तो बनेगा फ्लाईओवर
विज्ञापन
हाथी कारीडोर क्षेत्र में फ्लाईओवर निर्माण को लेकर विचार विमर्श करते वन विभाग और एनएच के अधिकारी?
- फोटो : LALKUAN
लालकुआं। पंतनगर और लालकुआं के बीच रेलगाड़ी की टक्कर से हो रही हाथियों की मौतों को देखते हुए वन विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों ने हाथी कॉरिडोर को लेकर संयुक्त रिपोर्ट तैयार शासन को भेजने का निर्णय लिया।
सोमवार को तराई पूर्वी वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी संदीप कुमार और तराई केंद्रीय वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी वैभव कुमार ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के तुषार गुप्ता और अन्य अधिकारियों के साथ पंतनगर से हल्द्वानी तक राष्ट्रीय राजमार्ग का बारीकी से निरीक्षण किया। तराई पूर्वी वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी संदीप कुमार ने कहा कि लालकुआं से पंतनगर के बीच बार-बार रेलगाड़ी की टक्कर से हो रही हाथियों की मौत एवं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से बनाई जा रही फोरलेन को देखते हुए हाथी कॉरिडोर का कार्य तेजी से किया जा रहा है। निरीक्षण की संयुक्त रिपोर्ट बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि हाथी कॉरिडोर क्षेत्र में फोरलेन में फ्लाईओवर बनाया गया तो रेल ट्रैक भी फ्लाईओवर के ऊपर बनाना होगा, तभी वन्यजीव सुरक्षित विचरण कर पाएंगे। इसके लिए विचार विमर्श किया जा रहा है। जल्द ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों से भी इस संबंध में वार्ता की जाएगी।
इस दौरान नेशनल हाईवे के इंजीनियर तुषार गुप्ता ने कहा कि नेशनल हाईवे पर फोरलेन का निर्माण कार्य चल रहा है। हाथी कॉरिडोर क्षेत्र में फ्लाईओवर निर्माण को लेकर जो भी निर्णय होगा उससे प्राधिकरण को अवगत करा दिया जाएगा। इस दौरान तराई केंद्रीय वन प्रभाग की एसडीओ शशि देव, डौली रेंज के वन क्षेत्राधिकारी अनिल जोशी, क्षेत्राधिकारी गौला आरपी जोशी और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी हेमंत जोशी आदि मौजूद थे।