फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   If state leaders are corrupt should be jailed 10-15

प्रदेश के 10-15 भ्रष्ट नेताओं को तो जेल भेज देना चाहिए 

Tue, 29 Nov 2016 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Tue, 29 Nov 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
If state leaders are corrupt should be jailed 10-15
प्रदेश के 10-15 भ्रष्ट नेताओं को तो जेल भेज देना चाहिए  - फोटो : अमर उजाला
आईएएस अधिकारी एवं नैनीताल जिले के पूर्व डीएम सूर्य प्रताप सिंह ने राजनीति पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि आज उत्तराखंड की सत्ता माफिया के शिकंजे में जकड़ गई है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पहाड़ का डीएनए बेइमान नहीं हो सकता, लेकिन कुछ नेताओं द्वारा अपनी झोली भरने से प्रदेश की हालत खराब हो गई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश के 10 से 15 भ्रष्ट नेता ऐसे हैं, जिन्हें जेल भेज देना चाहिए। जनता तलाश करे तो हल्द्वानी में ही चार ऐसे नेता मिल जाएंगे। उन्होंने पलायन और बेरोजगारी पर भी चिंता जताई। 
विज्ञापन


रामलीला मैदान में एकल विद्यालय अभियान की ओर से आयोजित सभा में ‘लोकतंत्र में समाज की भूमिका’ विषय पर नैनीताल के पूर्व जिलाधिकारी सूर्य प्रताप ने कहा कि  उत्तराखंड में माफिया का आतंक है। कहा कि पहाड़ का नेता पहले बेइमान नहीं होता था, लेकिन अब माफिया का बोलबाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी केंद्र सरकार ने नोटबंदी कर छह फीसदी लोगों पर प्रहार किया है। यदि बेनामी संपत्ति पर प्रहार होगा तो हल्द्वानी के ही कई लोगों के होटल हिल जाएंगे। इस संदर्भ में उन्होंने केंद्र सरकार को एक प्रस्ताव भेजा है। 

आईएएस अधिकारी ने आरोप लगाया कि नैनीताल के भ्रष्ट नेताओं ने उनका स्थानांतरण कराकर पहाड़ से बाहर कर दिया। उन्हें सोचना चाहिए कि गरीब जनता का वोट इतना सस्ता नहीं होता है। अब प्रदेश में परिवर्तन की लहर बहने वाली है।

उन्होंने अपील की कि दलबदलुओं को जनता वोट न दें और अपने अधिकार को समझे तो सब कुछ ठीक हो जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेयर डॉ. जोगेंद्र सिंह रौतेला ने किया। इस बीच एकल विद्यालय के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमरनाथ जोशी, फिल्म अभिनेत्री प्राची अधिकारी, ललित किशोर, हाईकोर्ट के अधिवक्ता प्रदीप लोहनी आदि ने भी विचार व्यक्त किए। 

जनधन खाते का पैसा मत देना 

मुख्य अतिथि सूर्य प्रताप सिंह ने कहा कि काफी गरीबों ने जनधन खाते में अमीरों का ढाई लाख जमा कर लिया है। कहा कि अब गरीब वह पैसा अमीरों को वापस न करें। यदि जबरदस्ती वह पैसा मांगें तो गरीब उनको बुला सकता है। वह गरीबों की लड़ाई लड़ेंगे। 

उत्तराखंड के पानी की कीमत चुकाए यूपी 

पूर्व डीएम ने कहा कि उत्तराखंड में प्राकृतिक संपदा अकूत है। प्रदेश बनने के बाद भी यहां विकास काफी चिंतनीय है। उत्तराखंड का पानी उत्तर प्रदेश पीता है। अमेरिका यदि कनाडा से आने वाले पानी का मूल्य देता है तो ठीक उसी प्रकार उत्तर प्रदेश को भी उत्तराखंड के पानी का मूल्य देना चाहिए। 

जांच हुई तो मंत्री जाएंगी जेल 

फिल्म अभिनेत्री प्राची अधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र वह था, जब अटल बिहारी बाजपेई एक वोट से हारकर सदन से चले गए, लेकिन राजनीति का सौदा नहीं किया। अब सिर्फ सौदेबाजी चल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार में मंत्री बनने वाली एक नेता ने काफी धन इकट्ठा कर लिया है।

यदि जांच हुई तो वह काला धन इकट्ठा करने के आरोप में जेल चली जाएंगी। उन्होंने मुलायम सिंह यादव, मायावती और सोनिया गांधी के परिवारवाद पर जमकर प्रहार किया। आरोप लगाया कि परिवारवाद लोकतंत्र नहीं है। 

सूर्य प्रताप के आने से सियासत गरमाई 

उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव रहे सूर्य प्रताप सिंह के शहर में आने से सियासत में हलचल तेज हो गई है। आरएसएस के एक पदाधिकारी ने भाजपा में एक इमानदार आईएएस को लाने के लिए कवायद तेज कर दी है। 
नैनीताल के डीएम रहे सूर्य प्रताप सिंह ने कहा कि वह परिवर्तन से पक्षधर हैं।

वहीं, सूर्य प्रताप सिंह को बुलाने वाले एकल विद्यालय अभियान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमरनाथ जोशी का कहना है कि भाजपा की तरफ से चुनाव लड़ाया जाएगा। इसी कारण यहां बुलाया गया है। पता चला है कि भाजपा के कई नेता आईएएस सूर्य प्रताप सिंह के संपर्क में है।

हालांकि कुछ लोगों का यह भी कहना है कि सीटों को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के बीच अंदर ही अंदर विवाद चल रहा है। इस कारण आरएसएस से जुड़े लोग एक निर्विवाद और कांग्रेस को टक्कर देनेवाले निर्विवाद व्यक्ति को पेश करना चाहते हैं।


उत्तराखंड में कई प्रमुख पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके इस अधिकारी आने से सियासत तेज हो गई है। खुद सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि बहेड़ी से किच्छा आते समय उनको कई नेताओं के फोन आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed