फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   If not treated in time, back broken by the fifth student

समय पर इलाज न मिलने पर पांचवीं के छात्र ने तोड़ा दम

Fri, 28 Oct 2016 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो भीमताल
अमर उजाला ब्यूरो भीमताल Updated Fri, 28 Oct 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
If not treated in time, back broken by the fifth student
डाक्टर

ओखलकांडा ब्लॉक के खनस्यू क्षेत्र निवासी पांचवीं कक्षा के छात्र की समय पर इलाज न मिलने के कारण मौत हो गई। क्षेत्र के लोगों ने घटना के लिए स्वास्थ्य विभाग को जिम्मेदार ठहराया है।

विज्ञापन


गलनी ग्रामसभा के तोक सिमलिया निवासी त्रिलोचन सनवाल (10) पुत्र ललित सनवाल गांव के आदर्श प्राथमिक विद्यालय में पांचवीं कक्षा का छात्र था। ग्रामीणों के मुताबिक त्रिलोचन को बृहस्पतिवार सुबह तेज बुखार की शिकायत पर परिजन उसे खनस्यू स्थित पीएचसी ले गए, लेकिन वहां स्टाफ न होने के कारण उसका इलाज नहीं हो सका।
विज्ञापन


बाद में परिजन त्रिलोचन को खनस्यू से लगभग 16 किमी दूर ओखलकांडा स्थित पीएचसी ले गए। परिजनों के मुताबिक पीएचसी ओखलकांडा में उसे इंजेक्शन लगाने के बाद लगभग 60 किमी दूर पदमपुरी स्थित संयुक्त चिकित्सालय के लिए रैफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन धानाचूली से उसे आपातकालीन वाहन 108 में पदमपुरी स्थित अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। त्रिलोचन परिवार में तीन बहन और दो भाइयों में सबसे छोटा था। उसके पिता काश्तकारी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। छात्र की मौत के बाद से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

कांग्रेस के प्रदेश संगठन मंत्री राम सिंह कैड़ा और सामाजिक कार्यकर्ता मोहन पलड़िया ने छात्र की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इस घटना के लिए स्वास्थ्य महकमे को जिम्मेदार ठहराया है।

कहा यदि विभागीय उच्चाधिकारियों द्वारा दूरस्थ क्षेत्र खनस्यू और ओखलकांडा में डॉक्टर और संसाधन उपलब्ध कराए होते तो छात्र की जान बचाई जा सकती थी। उन्होंने जिला प्रशासन से ओखलकांडा ब्लॉक की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार कराने और पर्याप्त चिकित्सकों की तैनाती की मांग की है।


आपातकालीन वाहन 108 से सिमलिया खनस्यू निवासी त्रिलोचन को बृहस्पतिवार साढ़े तीन बजे (ब्रॉट डेड स्थिति में) यहां लाया गया। उस वक्त ड्यूटी पर तैनात डॉ. भूमिका ने 108 वाहन में उसे देखा और मृत घोषित कर दिया। बाद में छात्र के परिजन उसका शव ले गए।

-डॉ. हिमांशु कांडपाल, प्रभारी चिकित्साधिकारी संयुक्त चिकित्सालय, पदमपुरी (नैनीताल)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed