फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   If dialysis stops due to lack of water then take action

Nainital News: पानी की कमी से डायलिसिस रुकी तो कार्रवाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 07:09 AM IST
विज्ञापन
If dialysis stops due to lack of water then take action
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। बेस अस्पताल के डायलिसिस सेंटर में पानी की किल्लत के मामले में मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट ने बेस अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जलसंस्थान को रोजाना तीन टैंकर पानी देने के निर्देश दिए। बेस अस्पताल में मंगलवार को भी पांच टैंकरों मंगवाने के बाद मरीजों का डायलिसिस हो सका।
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता, पीएमएस और डायलिसिस सेंटर के संचालक को भी बुलाया। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई ने बताया कि बेस अस्पताल को जल संस्थान पानी के तीन टैंकर प्रतिदिन देगा। कहा कि डायलिसिस सेंटर संचालक को भी चेतावनी दी गई है। कहा कि पानी की कमी के कारण डायलिसिस प्रक्रिया रुकी तो कार्रवाई की जाएगी। वहीं, बेस अस्पताल स्थित सेंटर में पांच टैंकर पानी मंगाकर 66 मरीजों की डायलिसिस की गई। डायलिसिसि केंद्र प्रभारी महेंद्र बिष्ट ने बताया कि अस्पताल को नया पेयजल संयोजन दिया जा रहा है। इधर डायलिसिस केंद्र की व्यवस्था देखने कंपनी के सीनियर मैनेजर और फाइनेंसर भी पहुंचे। केंद्र प्रभारी ने बताया कि कंपनी अधिकारियों ने मरीजों की दिक्कतों पर चर्चा की। प्रभारी ने बताया कि जल संस्थान से मिले आश्वासन के बाद फिलहाल पानी का संकट अब नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed