फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   If cylinders were not available, they expressed their inability to prepare wedding food.

Nainital News: सिलिंडर उपलब्ध नहीं हुए तो विवाह का भोजन बनाने में जताई असमर्थता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
If cylinders were not available, they expressed their inability to prepare wedding food.
हल्द्वानी। बैंक्वेट हॉल एसोसिएशन और टैंट हाउस एसोसिएशन की कमलुवागांजा रोड स्थित एक बरातघर में बैठक हुई। इसमें प्रत्येक विवाह समारोह के लिए प्रशासन से पांच गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने की मांग की गई। उन्होंने सिलिंडर उपलब्ध न होने की दशा में विवाह सीजन में भोजन बना पाने में असमर्थता जताई है।
विज्ञापन

एसोसिएशन सदस्यों ने कहा कि विवाह सीजन में समारोह आदि के लिए प्रशासन से एसओपी जारी करने और बुकिंगकर्ता को शादी के कार्ड के आधार पर न्यूनतम प्रति समारोह पांच व्यावसायिक गैस सिलिंडर उपलब्ध करवाने की व्यवस्था करने के निर्देश देने की मांग की। बैंक्वेट हॉल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष धीरज पांडे ने कहा यदि वो वैकल्पिक व्यवस्था भी करते हैं तो भी मैन्यू के आधार पर बहुत से व्यंजन ऐसे होते हैं जो वैकल्पिक लकड़ी एवं कोयले से बन पाना संभव नहीं है।
विज्ञापन

टैंट हाउस एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विमल तोलिया ने कहा कि वर्तमान परिस्थिति में वो लोग विवाह में खाना बनाने में असमर्थ हैं। जिला प्रशासन शादी के कार्ड के आधार पर अलग अलग गैस एजेंसियों को सिलेंडर उपलब्ध कराने के निर्देश दे तभी शादी समारोह संपन्न हो सकते हैं। इस दौरान नवीन चंद्र पांडे, मनोज भट्ट, चंदन मेहता, ललित कांडपाल, भोला भगत, कन्नू उपाध्याय, गोपाल भट्ट, नरेंद्र उप्रेती, राजीव बेलवाल, ललित मोहन जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed