फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   if chaos will not examine, i will go court - mohit

गड़बड़ी की जांच न हुई तो कोर्ट जाऊंगा : मोहित

Sun, 09 Oct 2016 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल Updated Sun, 09 Oct 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
 if chaos will not examine, i will go court - mohit
ABVP

एबीवीपी से डीएसबी परिसर के छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे मोहित रौतेला ने आरोप लगाया है कि अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने सरकार के दबाव में काम किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से लेकर विधायक तक ने सत्ता का दुरुपयोग कर छात्रसंघ चुनाव को विधानसभा का चुनाव बना दिया। मोहित ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा है कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वह न्यायालय की शरण लेंगे। उन्होंने इस संबंध में तल्लीताल थाने में प्रार्थना पत्र भी दिया है।
विज्ञापन



एबीवीपी प्रत्याशी मोहित ने शनिवार को नैनीताल क्लब में पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि उन्हें चुनाव हराने के लिए कांग्रेसी नेताओं ने चुनाव कमेटी तक को दबाव में ले लिया। यही कारण रहा कि इस चुनाव में ड्यूटी पर लगाए गए पांच भाजपा समर्थक शिक्षकों को ड्यूटी से हटाकर कांग्रेस समर्थक शिक्षकों को ड्यूटी पर लगा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रौतेला का कहना था कि यह छात्रसंघ चुनाव था और इसमें विधायक सरिता आर्या और डीएम दीपक रावत का कैंपस में आने का कोई औचित्य नहीं बनता। इसके बाद भी दोनों आधी रात तक परिसर में बने रहे और अपने दबाव में मनमाफिक काउंटिंग कराते रहे।


वार्ता के दौरान एबीवीपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य निखिल बिष्ट, नगर अध्यक्ष मोहित साह, दयाकिशन पोखरिया, दीपक मेलकानी, पंकज कपिल आदि थे।

पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और उपाध्यक्ष परिषद से निष्कासित

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने यहां बैठक कर छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी प्रत्याशी के खिलाफ भितरघात करने वालों को आड़े हाथों लिया। परिषद के नगर प्रमुख मोहित रौतेला ने भितरघात के आरोप में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज भट्ट और छात्रसंघ उपाध्यक्ष मदन मोहन अधिकारी को परिषद से निष्कासित कर उनकी प्राथमिक सदस्यता रद्द कर दी है।

तय किया गया कि भितरघात करने वाले अन्य लोगों को भी चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed