फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   If a case is filed against the councillors, I will protest: Lalit

पार्षदों पर मुकदमा हुआ तो करूंगा विरोध : ललित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
If a case is filed against the councillors, I will protest: Lalit
हल्द्वानी। पार्षदों और अधिकारियों के बीच हुई नोकझोंक मामले में पार्षदों पर मुकदमा दर्ज कराए जाने की बात सामने आने पर ललित जोशी ने विरोध दर्ज कराया है। कहा कि नगर निगम जन सेवा का तो कोई काम कर नहीं पाया और आवाज उठाने वाले पार्षदों को मुकदमे की धमकी दी जा रही है। पार्षदों पर यदि मुकदमा हुआ तो विरोध करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बजबजाती नाली, उजड़ी सड़कें, लावारिस घूमते गोवंश, उफनते नालों पर तो आज कोई जनसेवा का कार्य नहीं हुआ है। इसके बदले नगर निगम शाम होते ही दुकानों पर शराब पीने वालों को ढूंढते फिर रहे हैं। नगर निगम को अपने बजट का ही पता नहीं है। पिछले 6 महीने में पार्षदों के पास इतना अधिकार भी नहीं है कि वो अपने वार्ड की नालियां भी साफ़ भी करवा पाएं। अगर कोई भी कार्यवाही पार्षदों के साथ की गई तो उचित फोरम पर पार्षदों के साथ मिलकर इसका कड़ा विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed