फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   "I will get out of my otherwise crushed '

‘सामने से हट जाओ नहीं तो कुचल दूंगा’

Wed, 22 Feb 2017 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बिंदुखत्ता (नैनीताल)।
अमर उजाला ब्यूरो बिंदुखत्ता (नैनीताल)। Updated Wed, 22 Feb 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
"I will get out of my otherwise crushed '
कटरी में गंगा किनारे रात-दिन हो रहा अवैध खनन - फोटो : अमर उजाला

वन विभाग और पुलिस के तमाम दावों के बावजूद खनन माफिया एक के बाद एक दुस्साहसिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। मंगलवार को गौला नदी से अवैध रूप से उपखनिज ला रहा ट्रैक्टर चालक वन कर्मियों को कुचलने का प्रयास करते हुए मय वाहन भाग निकला।

विज्ञापन


घटना चौड़ाघाट मार्ग पर उस समय हुई जब वन विभाग की गश्ती टीम ने अवैध रूप से उप खनिज ला रहे ट्रैक्टर चालक को रोकने का इशारा किया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मंगलवार को तराई पूर्वी वन प्रभाग गौला रेंज के वनरक्षक हरीश राम और धन सिंह अधिकारी द्वारा स्थानीय कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा है कि गौला नदी क्षेत्र में गश्त के दौरान चौड़ाघाट मार्ग पर चोर रास्ते से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक अवैध रूप से उपखनिज लेकर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने जब उसे रुकने का इशारा किया तो चालक ने ट्रैक्टर की स्पीड बढ़ा दी। थोड़ा पास आकर उसने उन्हें धमकी दी कि ‘सामने से हट जाओ नहीं तो कुचल दूंगा’। इसके बाद आरोपी उन्हें कुचलने का प्रयास करते हुए मौके से मय वाहन भाग गया।


कोतवाल यूएस दानू ने बताया कि मामले में संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। इधर, वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी ने बताया कि गौला नदी में अवैध रूप से खनन करने वाले माफिया के विरुद्ध वन कर्मियों ने अभियान चलाया हुआ है।

वन विभाग आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई कर रहा है, इसी कारण माफिया बौखला गए हैं। उन्होंने कहा कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed